America boat capsizes: अलास्का के समुद्र में पलटी मछुआरों की नौका, पांच लोग लापता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America boat capsizes: अलास्का की राजधानी जुनो के समीप मछुआरों की एक नौका समुद्र में पलट गई, जिससे नाव पर सवार पांच लोग लापता हो गए. बताया जा रहा है कि यह नाव हादसा खराब मौसम के वजह से हुआ है. फिलहाल सभी लापता मछुआरों की तलाश की जा रही है.

अमेरिकी तटरक्षक बल द्वारा इस घटना की जानकारी दी गई. तटरक्षक बल के मुताबिक, लगभग 50 फुट लंबी नौका ‘विंड वॉकर’ के चालक दल ने रात 12 बजकर 10 मिनट पर संदेश भेजा कि उनकी नौका पलटने वाली है. लेंकिन वो इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सके, जिससे कोई एक्‍शन लिया जा सके और नाव को बचाया जा सके.

मौके पर भेजा गया हेलिकॉप्‍ट और नौका

हालांकि बाद में पता चला कि ‘विंड वॉकर’, जूनो के दक्षिण-पश्चिम में पॉइंट कुवर्डन के पास पानी में पलट गई. तटरक्षक बल के मुताबिक‍, ‘एएमएचएस हबर्ड’ नौका के चालक दल ने यह संदेश सुना और वे घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे. वहीं, बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल ने एक ‘एमएच-60 जेहॉक’ हेलीकॉप्टर और एक नौका को मौके पर भेजा. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक किसी का कुछ पता नहीं चल सका है.

इसें भी पढें:-दुनियाभर में लगी हथियार खरि‍दारी की होड़, पहली बार एक अरब डॉलर से ज्यादा की हुई बिक्री; जानिए किन-किन देशों को हुआ फायदा

 

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This