डोनाल्ड ट्रंप के देश अमेरिका का बदलेगा इतिहास, जमीन के भीतर मिला…

Must Read

America : वर्तमान समय में अमेरिका में पेरू की सुपे घाटी में पुरातत्वविदों ने 3,800 साल पुराने शहर पेनिको (Penico) की खोज की है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इसे पेरू की प्राचीन कैरल सभ्यता (Caral Civilization) का हिस्सा माना जा रहा है और इस खोज का पूरा श्रेय पेरू की जानी-मानी पुरातत्वविद् डॉ. रूथ शैडी को जाता है, जिन्होंने इसे दुनिया के सामने पेश किया है.

अमेरिका के महाद्वीप की धारणाओं को चुनौती

बता दें कि अमेरिका के सालों पुराने महाद्वीप की धारणाओं को चुनौती देती है. क्‍योंकि अभी तक यह माना जाता था कि इस सभ्यता की शुरुआत एज्टेक, माया और इंका सभ्यताओं से हुई थी, ले‍किन वहीं इस मामले को लेकर कैरल सभ्यता का कहना है कि इनसे हजारों साल पहले भी यहां उन्नत समाज मौजूद था.

पेनिको स्थल पर मिली 18 संरचनाएं

रिसर्च के दौरान इस खोज के अनुसार पेनिको स्थल पर 18 संरचनाएं मिली हैं और इनमें मंदिर के साथ आवासीय परिसर शामिल हैं. ऐसे में यह इस बात का सबूत माना ज रहा है कि कैरल लोग जलवायु आपदाओं से निपटने में सक्षम थे. जानकारी देते हुए बता दें कि यह सभ्‍यता लगभग 5,000 साल पहले मेसोपोटामिया और मिस्र की शुरुआती सभ्यताओं के साथ-साथ विकसित हुई थी. बताया जा रहा है कि पेनिको शहर में लगभग 3,000 लोग रहते थे. इतना ही बल्कि इसके आसपास कई छोटे गांव बसे हुए थे.

कैरल समाज का जीवन समृद्ध

बता दें कि कैरल समाज का जीवन समृद्ध और विविध था. यहो कई तरह की फसलें उगाई जाती है. जैसे- कपास, शकरकंद, फल, स्क्वैश और मिर्च आदि. इसमें पहाड़ों से खनिज लाने के साथ वस्तुओं का आदान-प्रदान भी शामिल था. इसके साथ ही पालतू जानवरो को भी रखते थे.

जलवायु परिवर्तन से सभ्‍यता हुई प्रभावित

इस खोज के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब 4,000 साल पहले जलवायु परिवर्तन और लंबे सूखे ने कैरल सभ्यता को प्रभावित किया. इतना ही नही बल्कि नदियां और खेत सूख गए और इसी कारण से लोग अपने घर को छोड़ने को मजबूर हो गए. ऐसे में कुछ समय बाद धीरे-धीरे यह सभ्यता समाप्त हो गई. इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अमेरिकी सभ्यता की जड़ें बहुत गहरी और प्राचीन हैं. बल्कि यह भी बताती है कि उस दौर में लोग शांतिपूर्ण और संघर्ष-रहित समाज का हिस्सा थे.

  इसे भी पढ़ें :- जौनपुर में हादसा: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चार लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This