अमेरिका में खसरा के बाद अब डायरिया का प्रकोप, डॉक्टर्स भारतीय आयुर्वेदिक इलाज की दे रहें सलाह

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
America Diarrhea: अमेरिका मे इस समय एक के बाद एक बीमारियां पैर पसार रही है. पहले देश ने 35 साल का सबसे बड़ा खसरे का प्रकोप झेला और अब डायरिया फैलाने वाले साइक्लोस्पोरा (Cyclospora) परजीवी के संक्रमण ने हजारों लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हालात ये हैं कि अमेरिकी डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही फल और सब्जियों के अलावा हर्ब्स यानी जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है. इसी बीच एक डॉक्टर ने लोगों को तुलसी खाने को कहा है.
अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, इस साल खसरे के मामले साल 1991 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं. बता दें कि साल 2000 में अमेरिका ने खसरे को खत्म घोषित कर दिया था, लेकिन पिछले डेढ़ साल में जितने मामले सामने आए हैं, वे उससे पहले के 25 वर्षों के कुल मामलों से भी अधिक हैं. ज्यादातर संक्रमित बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी थी.

तेजी से फैल रही साइक्लोस्पोरियासिस नाम की बीमारी

इसी बीच अमेरिका के नौ राज्यों में साइक्लोस्पोरियासिस नाम की बीमारी तेजी से फैल रही है. यह संक्रमण साइक्लोस्पोरा नाम के सूक्ष्म परजीवी से होता है और दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इस गर्मी में 12 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा मरीज मिशिगन में मिले हैं.

लेट्यूस बना सबसे बड़ा शक

CDC की जांच के मुताबिक, साइक्लोस्पोरियासिस प्रकोप का सबसे बड़ा कारण आइसबर्ग लेट्यूस माना जा रहा है. बता दें कि ये एक सब्जी होती है. जांच में मध्य मेक्सिको से आए लेट्यूस पर संदेह जताया गया है. इसी वजह से संबंधित उत्पादों को वापस भी मंगाया गया है और अमेरिका व मेक्सिको की एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं.

डॉक्टर ने लोगों को दी ये सलाह

रिपोर्ट के मुताबिक, येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नेट वुड ने कहा कि फिलहाल, लोगों को आइसबर्ग लेट्यूस खाने से बचना चाहिए. उनका कहना है कि यदि दूसरी तरह की पत्तेदार सब्जियां खा रहे हैं, तो उनकी बाहरी पत्तियां हटाकर उन्हें अच्छी तरह धोना जरूरी है. साथ ही उन्होंने लोगों को बेरी, हर्ब्स यानी जड़ी बूटियां खाने की सलाह दी. उन्होंने लोगों से कहा है कि धनिया और तुलसी की पत्तियों को खाना चाहिए. डॉक्टर ने यह भी कहा कि बाहर रेस्तरां में खाने के दौरान भी वह खुद ऐसी सलाद नहीं लेते, जिसमें आइसबर्ग लेट्यूस हो, क्योंकि यह जानना मुश्किल होता है कि उसे कहां से लाया गया और कैसे साफ किया गया.
CDC के अनुसार, साइक्लोस्पोरा संक्रमण के लक्षण दूषित भोजन खाने के दो सप्ताह तक बाद भी दिखाई दे सकते हैं. जिनमें बार-बार पानी जैसा दस्त, पेट में ऐंठन, गैस, भूख कम लगना, वजन घटना, मतली और लगातार थकान शामिल हैं. बता दें कि कई मरीजों में ये लक्षण कई हफ्तों तक बने रह सकते हैं. अमेरिका में एक तरफ खसरे के रिकॉर्ड मामले स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं, तो दूसरी ओर डायरिया का बढ़ता प्रकोप अधिकारियों की चिंता और बढ़ा रहा है.
Latest News

INDIA गठबंधन की ‘वोट चोरी’ रैली से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 270 CAPF कंपनियां 16 नवंबर तक रहेंगी तैनात

INDIA Bloc Rally: दिल्ली में आगामी राजनीतिक रैली और संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त...

More Articles Like This

Exit mobile version