अमेरिका-इजरालय के हमले से रद्द हुआ पाकिस्तान का अहम मुकाबला, PCB ने दी जानकारी

America-Israel : ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले से मिडिल-ईस्ट में अफरा-तफरी मची हुई है. दोनों देशों के बीच तनावों का असर अब क्रिकेट पर भी दिखने लगा है. बता दें कि अबू धाबी में खेले जाने वाले पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा 50 ओवर का मुकाबला सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है. ऐसे में इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने ये जानकारी दी है कि पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड लायंस के बीच यह मैच आज यानी 1 मार्च को अबू धाबी के ओवल स्टेडियम में होना था, ऐसे में हालात को देखते हुए इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया. बता दें कि यह निर्णय इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB की सलाह पर लिया गया है.

स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

ऐसे में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए आज कोई अभ्यास सत्र भी आयोजित नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ फिलहाल होटल में ही रहें. इस मामले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. बता दें कि बोर्ड टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के लगातार संपर्क में है और हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है.

PCB-ECB के बीच लगातार बातचीत

जानकारी देते हुए PCB ने यह भी बताया कि जैसे ही मिडिल-ईस्ट का एयरस्पेस दोबारा खुलता है, तो बोर्ड यह फैसला करेगा कि शाहीन टीम को पाकिस्तान वापस बुलाया जाए या फिर मौजूदा सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीरीज जारी रखी जाए. फिलहाल हालात को देखते हुए PCB और ECB के बीच लगातार बातचीत हो रही है और बदलते हालात की नियमित समीक्षा की जा रही है.

सीरीज स्थगित होने की आशंका

माना जा रहा है कि इस महीने संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच T20I और ODI सीरीज भी खेली जानी हैं. जानकारी के मुताबिक, पहला T20 मुकाबला 13 मार्च को शारजाह में खेला जाएगा. बता दें कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के कारण इस सीरीज के स्थगित होने की आशंका भी जताई जा रही है. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो.

इसे भी पढ़ें :- Khamenei Death Aftermath. खामेनेई की मौत के बाद भारत में झुका ईरानी दूतावास का झंडा, दुनिया से हमले की निंदा करने की अपील

Latest News

Lohagad Fort History: जहां गूंजती हैं रहस्यमयी आवाजें! जिस लोहगढ़ किले से केतन को दिया गया धक्का, उसका इतिहास कर देगा हैरान

पुणे के लोहगढ़ किले का इतिहास 2000 साल पुराना माना जाता है. जानिए शिवाजी महाराज से जुड़ा इसका गौरवशाली अतीत और रहस्यमयी कहानियां. लोहगढ़ किला अपने इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता और रहस्यमयी कहानियों के लिए प्रसिद्ध है. हालिया घटना के बाद यह किला फिर सुर्खियों में आ गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version