America: जॉर्जिया के सैपेलो द्वीप में जश्न मनाने के लिए इक्ट्ठा हुई भीड़, काल के गाल में समा गई 7 जिंदगी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America: अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के सैपेलो द्वीप में नौका घाट का एक हिस्सा ढह जाने से बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में करीब सात लोगों की मौत होने की खबर है. इस घाट को संचालित करने वाली सरकारी एजेंसी के प्रवक्‍ता ने बताया की शविवार को नौका घाट पर एक ‘गैंगवे’ ढह गया और लोग पानी में गिर गए, जिससे अब तक सात लोगों की मौत हुई है.

जॉर्जिया के प्राकृतिक संसाधन विभाग के प्रवक्ता टायलर जोन्स ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए है, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी तट रक्षक बल, मैकिन्टोश काउंटी का अग्निशमन विभाग, जॉर्जिया का प्राकृतिक संसाधन विभाग और अन्य विभाग के कर्मचारी अन्य लोगों की पानी में तलाश कर रहे हैं.

 जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे लोग

बता दें कि यह हादसा उस दौरान हुआ जब द्वीप पर अश्वेत गुलाम वंशजों से जुड़े छोटे गुल्ला-गीची समुदाय के लोगों की भीड़ जश्न मनाने के लिए एकत्र हुई थी.हादसे के वक्‍त सैपेलो द्वीप सवाना से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में है और मुख्य भूमि से नाव द्वारा पहुंचा जा सकता है.

इसे भी पढें:-प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाके से दहले लोग, पुलिस को मिली थी धमकी

 

Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This

Exit mobile version