अमेरिका में कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर आपस में टकराए दो विमान, लगी भीषण आग, इलाके में छाया काले धुएं का गुब्बार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America plane crash:अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसे की खबर है. अमेरिका के मोंटाना स्थित कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर हो गई है, जिससे भीषण आग लग गई. विमान में आग लगने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

जानकारी के मुताबिक, चार लोगों को ले जा रहा सिंगल इंजन वाला छोटा विमान (सोकाटा टीबीएम 700 टर्बोप्रॉप) कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान वहां खड़े एक विमान को टक्कर मार दी. जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई.

विमान में सवार थे चार लोग

इस हादसे को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक विमान आया, रनवे के अंत में दुर्घटनाग्रस्त होकर दूसरे विमान से टकरा गया. इस दौरान जो विमान लैडिंग करने की कोशिश कर रहा था, उसमें आग लग गई, राहत की बात ये  है कि इस दौरान पायलट और तीन यात्री खुद ही बाहर निकलने में सफल रहे.

बताया जा रहा है कि इस दौरान दो यात्रियों को हल्की चोटें आईं और उनका एयरपोर्ट पर इलाज किया गया. वहीं, एक अन्‍य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना की आवाज सुनी और देखी.  इलाके में काले धुएं का गुबार छाया हुआ था.

उत्तरी एरिजोना में विमान हादसा

बता दें कि इससे पहले भी अभी हाल ही में अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ था. इस दौरान एक चिकित्सा परिवहन विमान उत्तरी एरिजोना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उसमें आग लग गई थी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी.

इसे भी पढें:-गोल्ड पर नहीं लगेगा टैरिफ…, भारतीय बाजारों में हलचल के बीच Donald Trump का बड़ा बयान

Latest News

18 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This