PM Modi के यूक्रेन यात्रा की अमेरिका ने की तारीफ, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन की अपनी यात्रा समाप्त की. 1992 में यूक्रेन के बनने के बाद पीएम मोदी इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की. पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा, संघर्ष को खत्म करने का एकमात्र समाधान बातचीत है. उन्होंने कहा, “भारत कभी भी तटस्थ नहीं है, हम केवल शांति की तरफ हैं.” उन्‍होंने कहा, भारत हमेशा शांति और प्रगति की राह में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़े: असम: पुलिस हिरासत से भागने के दौरान तालाब में कूदा गैंगरेप का आरोपी, मौत

पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर क्‍या बोला अमेरिका?

वहीं, अब अमेरिका ने भारत को अपना मजबूत साझेदार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा पर प्रतिक्रिया दी. अपने बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश में मददगार बनने वाले देशों का अमेरिका स्वागत करता है. प्रधानमंत्री मोदी की कीव यात्रा इस संघर्ष को रोकने में मददगार साबित होगी. राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा, यूक्रेन संघर्ष पर किसी भी बातचीत के लिए कीव को चर्चा की मेज पर रखना होगा. उन्‍होंने कहा, “जब बात यूक्रेन संघर्ष पर आती है, तो कोई भी अन्य देश जो यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश में मददगार बनने को तैयार है, हम उनका स्वागत करते हैं. मददगार होने से हमारा मतलब यह है कि येक्रेन को लेकर बातचीत शामिल हो. किर्ब्री ने आगे कहा कि हम इसे हर बार कहते हैं. ऐसा लगता है जैसे मैं इसपर बंपर स्टिकर लगा रहा हूं, मेरा यह मतलब नहीं है. यूक्रेन के बारे में यूक्रेन के बिना कुछ भी नहीं.

यह भी पढ़े: USA: अमेरिकी सेना का दावा, अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन के प्रमुख को किया ढेर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version