Donald Trump के इस नए फरमान से कई देशों में मचा हड़कंप, 5.32 लाख लोग हो सकते हैं बेघर, जानिए भारत पर क्या होगा असर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से अमेरिका के सत्‍ता में दोबारा वापसी की है, तक से वो एक के बाद एक ऐसे फरमान जारी कर रहे हैं, जिसका असर न सिर्फ अमेरिका पर बल्कि अन्य देशों पर भी हो रहा है. इसी बीच अब उन्‍होंने ऐसा फैसला सुनाया है, जिससे चार अन्य देशों के करीब 5.32 लाख लोगों पर पड़ने वाला है. वहीं, अमेरिका में भी करीब 5.32 लाख लोग बेघर हो सकते हैं.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि US में क्यूबाई, हैति, निकारागुआ और वेनेजुएला के कानूनी दर्जे को खत्म होगा, जिससे इन चारों देशों के करीब 5,30,000 लोगों को एक महीने के अंदर अमेरिका छोड़ना होगा.

फाइनेंसियल स्पॉन्सर के साथ अमेरिका आए अप्रवासी

बता दें कि इन देशों के अप्रवासी साल 2022 में फाइनेंसियल स्पॉन्सर के साथ अमेरिका आए थे, लेकिन इनके पास अमेरिका में रहने और काम करने का सिर्फ दो साल का ही परमिट था. यानी अब उनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है. साथ ही बाइडेन सरकार के कार्यकाल में इन लोगों को दो साल के पैरोल पर भी रखा गया था और इसकी भी समय सीमा पूरी हो गई है.

भारतीय प्रवासियों पर क्‍या होगा असर

ऐसे में होमलैंड सुरक्षा विभाग का कहना है कि इन लोगों का नाम 24 अप्रैल को संघीय नोटिस में प्रकाशित किया जाएगा, जिसके ठीक 30 दिनों के बाद इन लोगों के अमेरिका में कानूनी दर्जे खत्म हो जाएंगे. हालांकि ट्रंप प्रशासन के इस कदम का भारतीय प्रवा‍सियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही उनके कानूनी दर्जे खत्म होंगे.

इसे भी पढें:- ‘अवैध कब्जे मंजूर नहीं…’ लद्दाख में चीन के मंसूबें को लेकर भारत ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This