फिर जोड़ी जा रही मिस्र के फिरौन की नाव; देखें तस्वीरें

Must Read

Ancient Egyptian Pharaoh Boat : ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम के एग्जिबिशन हॉल में मिस्र के एक फिरौन की नाव को सबके सामने जोड़ा जा रहा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विजिटर्स के सामने, स्टाफ ने देवदार की लकड़ी से बनी नाव को जोड़ना शुरू कर दिया है. बता दें कि यह उन 2 नावों में से एक है जो राजा खुफू की थीं. राजा खुफू ने 4,500 साल पहले प्राचीन मिस्र पर राज किया था और गीजा का ग्रेट पिरामिड बनवाया था.

जानकारी के मुताबिक, यह नाव 1954 में मिली 2 नावों में से एक थी, जो ग्रेट पिरामिड के दक्षिणी तरफ मिली थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लकड़ी के हिस्सों की खुदाई 2014 में शुरू हुई थी. इसके साथ ही ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम में रेस्टोरेशन के हेड ईसा जीदान का कहना है कि 42-मीटर (137-फुट) लंबी इस नाव को, जो पहले से ही तैयार अपनी जुड़वां नाव के बगल में रखी है, को जोड़ने में लगभग 4 साल लगने की उम्मीद है. इसमें 1,650 लकड़ी के टुकड़े हैं.

नावों के सही मकसद को लेकर बोले विशेषज्ञ

बता दें कि नावों का सही मकसद अभी भी साफ नहीं है, लेकिन इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इनका इस्तेमाल राजा खुफू के अंतिम संस्कार के दौरान उनके शरीर को ले जाने के लिए किया गया था या फिर सूर्य देवता ‘रा’ के साथ उनकी मृत्यु के बाद की यात्रा के लिए थीं.

रेस्टोरेशन परियोजनाओं में से एक के गवाह

इस मामले को लेकर पर्यटन और पुरावशेष मंत्री शरीफ फाथी ने कहा कि “आप आज 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण रेस्टोरेशन परियोजनाओं में से एक के गवाह बन रहे हैं.” यह एक बार फिर इतिहास को दोहराने जैसा है.

दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एक बिलियन डॉलर का यह म्यूजियम, जिसे ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम (GEM) के नाम से भी जाना जाता है, ऐसे में कुछ ही समय पहले जब इसका शानदार उद्घाटन हुआ था, तब इसे दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बताया गया था. इसमें लगभग 50,000 कलाकृतियां हैं, जिसमें मशहूर राजा तुतनखामुन की कब्र से मिले खजानों का कलेक्शन भी शामिल है, जिसे 1922 में खोजा गया था.

इसे भी पढ़ें :- Pakistan: पाक में बढ़ रहा बवाल, अडियाला जेल के पास इमरान खान की बहनों ने दिया धरना, कहा…

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This