भारत के तीन दिवसीय दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, एस. जयशंकर और जयंत चौधरी से करेंगी मुलाकात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anita Anand India visit: कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद 13 से 15 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर रहेंगी, जहां वो भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगी. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, इस तीन दिवसीय यात्रा के तहत अनीता आनंद मंगलवार शाम 7.50 पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचेंगी. वहीं, बुधवार यानि 14 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे उनकी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में बैठक आयोजित की जाएगी.

जयशंकर के साथ मुलाकात के बाद दोपहर 2 बजे वह कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगी, जो कौशल भवन में होगी. इसके बाद वो 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भारत से रवाना होंगी. आनंद का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और कनाडा साल के अंत तक व्यापार समझौता यानी ‘कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट’ (सीईपीए) पर वार्ता पूरी करने को प्रयासरत हैं.

30.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया था भारत कनाडा का द्विपक्षीय व्यापार

दरअसल, साल 2025 में विदेश मंत्री बनने के बाद यह आनंद की तीसरी भारत यात्रा है. वह अक्टूबर 2025 में भारत आई थीं. इसके बाद मार्च 2026 में उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ भारत की यात्रा की थी. बता दें कि साल 2025 में, कनाडा और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 30.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें से 11.0 अरब डॉलर वस्तुओं का था. 2025 में, भारत को कनाडा का माल निर्यात 3.9 अरब कनाडाई डॉलर रहा, जिसमें सब्जियां, खनिज ईंधन और तेल, और लकड़ी का गूदा प्रमुख थे, जबकि भारत से कनाडा का माल आयात 9.7 अरब कनाडाई डॉलर रहा.

अनीता आनंद के इस दौरे के मायने

आनंद का ये दौरा इस मायने से भी अहम है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने (दिसंबर 2026) ओटावा का आधिकारिक दौरा करेंगे. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने खुद इसकी जानकारी दी थी. सितंबर में न्यूयॉर्क संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर हुई बैठक के बाद दावा किया कि ” दोनों देश साल के अंत तक व्यापार समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम मोदी उस समय के आसपास कनाडा का दौरा करेंगे. मैं उनकी मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हूं.”

Latest News

Gold Silver Price Today: आज नहीं बदले सोने-चांदी के भाव, जानिए क्या है रेट

Gold Silver Price Today: आज नवरात्रि का नौवां दिन है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This