Asian Games: इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं स्मृति मंधाना

Must Read

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. फाइनल मुकाबले में टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने यह मुकाम हासिल कर लिया है, जहां अब तक कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं पहुंच सकी है.

अर्धशतक पूरा करने के साथ ही मुकाम हासिल

श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए खेले जा रहे मुकाबले में मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ ही यह मुकाम हासिल किया. तीनों फॉर्मेट को मिलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले से ही मंधाना के नाम है. उन्होंने एशिया कप 2026 के दौरान भारत की ही पूर्व कप्तान मिताली राज को इस मामले में पीछे छोड़ा था. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 9.6 ओवर में 99 रन जोड़े.

श्रीलंका का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी के आगे श्रीलंका का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया. मंधाना ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. शेफाली भी अच्छी लय में दिखाई दीं और वह 29 गेंदों में 48 रन बनाने के बाद आउट हुईं. उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और तीन छक्के लगाए. मंधाना और शेफाली ने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में बतौर सलामी जोड़ी 4,000 रन भी पूरे किए.

सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड भी मंधाना-शेफाली के नाम है. शेफाली साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ा. वोल्वार्ट ने इस साल अब तक 824 रन बनाए हैं. भारतीय टीम अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरी है. हाल ही में हुए एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

इसे भी पढ़ें. जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया एनकाउंटर

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This