Asian Games में दिखी बदइंतजामी! किट के इंतजार में बैठी भारतीय टीम, खिलाड़ियों को देरी से भी मिला था आवास

New Delhi: एशियन गेम्स में बदइंतजामी देखने को मिली है. भारतीय क्रिकेट टीम रविवार की तड़के सुबह जापान के लिए रवाना होगी, लेकिन खिलाड़ियों का किट तैयार नहीं हो पाया है. टीम इंडिया सही साइज की किट के लिए इंतजार कर रही है. पीटीआई को पता चला है कि खिलाड़ियों की जर्सी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के किट उपलब्ध कराने वाले जेएसडब्ल्यू इंस्पायर के बीच बातचीत हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी से रवाना

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होने वाली है. भारतीय खिलाड़ी 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी मानक पोशाक पहनेंगे. इसके बाद वे 28 सितंबर से शुरू होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए एशियाई खेलों की आधिकारिक पोशाक पहनेंगे. आईओए के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि क्रिकेटरों की पोशाक के साइज में कुछ समस्या थी, जिसे काफी हद तक ठीक कर लिया गया है.

खिलाड़ियों को दो अलग-अलग पोशाक की जरूरत

कुछ किटें बची हैं और उन्हें जल्द ही टीम को भेज दिया जाएगा. खिलाड़ियों को दो अलग-अलग पोशाक की जरूरत है. इस बीच नागोया में अन्य भारतीय खिलाड़ियों को आवास मिलने में हो रही देरी को देखते हुए बीसीसीआई ने स्वयं होटल की व्यवस्था करने का फैसला किया है. भारतीय महिला टीम हालांकि आईओए द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास में रह रही है. एक सूत्र ने बताया कि महिला टीम के ठहरने की व्यवस्था में किसी तरह की समस्या नहीं आई.

किट बैग रखने की भी जगह नहीं

आयोजकों ने पुरुष टीम के लिए जो कमरे उपलब्ध कराए उनमें किट बैग रखने की भी जगह नहीं थी. वहां ज्यादा बड़े होटल नहीं हैं, लेकिन बीसीसीआई ने जापान रवाना होने से कुछ समय पहले ही अपने स्तर पर व्यवस्था कर ली थी. एशियाई खेलों में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ियों को अपने आवास में पहुंचने से पहले घंटों इंतजार करना पड़ा. इस बार एशियाई खेलों ने किसी तरह के खेल गांव की व्यवस्था नहीं है और खिलाड़ियों को क्रूज जहाजों, कंटेनरों और होटलों में ठहराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. CM योगी ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- पहले ईमानदारी से नहीं थी एक भी भर्ती

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version