Asian Games: बांग्लादेश और चीन महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द

Must Read

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 के तहत महिला क्रिकेट में बांग्लादेश और चाइना के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिए गए हैं. बांग्लादेश और चाइना महिला क्रिकेट टीम के बीच गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 से कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में मुकाबला होना था. इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर एशिया के क्रिकेट फैंस की नजर थी. बारिश के कारण आउटफिल्ड गीला होने की वजह से मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया.

दोनों ही टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया

अंपायरों ने आउटफिल्ड ठीक होने का इंतजार किया. लंबे समय तक इंतजार के बाद भी जब मैच के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हुईं, तो मैच रद्द कर दिया गया और दोनों ही टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया. मैच रद्द होने का नुकसान कहीं न कहीं बांग्लादेश को हुआ है. बांग्लादेश की टीम तुलनात्मक रूप से चीन की टीम से मजबूत है. मैच होने की स्थिति में बांग्लादेश की जीत की संभावना ज्यादा थी. ऐसे में मैच का न होना और चाइना की टीम के साथ 1 अंक साझा करना बांग्लादेश के लिए नुकसानदायक है.

दूसरा क्वार्टर फाइनल पाक थाइलैंड के बीच

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का दूसरा क्वार्टर फाइनल पाकिस्तान और थाइलैंड के बीच होना है. यह मुकाबला भी कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही होना है. इसलिए इस मुकाबला पर भी संशय है. मुकाबला होने की स्थिति में पाकिस्तान के पास जीत का अवसर है.

बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभाना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फहीमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना.

चीन की महिला टीम: झेंग लिली, सुन मेंग याओ, मिंगुए झू, हान ली, झांग जियांग, जी मे (विकेटकीपर), हांग झुआओ (कप्तान), यांग यु जुआन, चेन जिनू, मेंगटिंग लियू, जू कियान, वेंनजिंग यीन, झी जिंयू.

इसे भी पढ़ें. ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ LIVE: नए भारत की बात, उर्दू के साथ, IIC में जुटे देश के बड़े बुद्धिजीवी

Latest News

देहरादून में वारदातः पत्नी को मारी गोली, पुलिस को फोन कर बोला, मैंने हत्या कर दी

Dehradun Crime: देहरादून से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सनकी...

More Articles Like This