Pakistan: मुनीर के बेटी की शादी बनी चर्चा, बड़े भाई के बेटे को बनाया दामाद, UAE के शेख ने भी दिया आशीर्वाद?

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बेटी की शादी चर्चा में आ गई है. मुनीर ने अपनी तीसरी बेटी की शादी अपने ही परिवार में तय की. उन्होंने अपनी बेटी की शादी अपने भाई के बेटे से करवाई. इस शादी में UAE के शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान ने भी आशीर्वाद दिया. हालांकि, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शादी में शिरकत नहीं की थी. इसमें पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ समेत कई प्रमुख राजनीतिक और सैन्य हस्तियां शामिल हुईं.

यह उनकी तीसरी बेटी माहनूर की शादी थी

असीम मुनीर की कुल चार बेटियां हैं और यह उनकी तीसरी बेटी माहनूर की शादी थी. पाकिस्तानी पत्रकार बिलाल गौरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका एक वीडियो साझा किया है. बिलाल ने अपने यूट्यूब चैनल आउटलाइन न्यूज में बताया कि यह विवाह हाल ही में रावलपिंडी में संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अपनी बेटी का रिश्ता अपने सगे भाई कासिम मुनीर के बेटे से तय किया. यह समारोह रावलपिंडी में आयोजित किया गया. बिलाल गोरी के मुताबिक यह शादी पिछले सप्ताह हुई और काफी हाई-प्रोफाइल रही.

असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं अब्दुर रहमान

उन्होंने बताया कि असीम मुनीर के भतीजे का नाम अब्दुर रहमान है जो पहले पाकिस्तान सेना में कैप्टन के पद पर तैनात थे. बाद में उन्होंने सिविल सर्विसेज जॉइन कर ली, जहां सेना अधिकारियों के लिए निर्धारित कोटे के तहत अब वह असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं. यह एक निजी कार्यक्रम था इसलिए इसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई और न ही किसी चैनल या अखबार में इसकी खबर दिखाई दी. इसमें बहुत सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया था.

यह कोई बहुत धूमधाम वाली नहीं थी शादी

बिलाल के अनुसार इस शादी में करीब दो से ढाई हजार लोग मौजूद थे. यह समारोह किसी बड़े होटल या मैरिज हॉल में नहीं बल्कि जीएचक्यू के पास स्थित आर्मी हाउस यानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर की रिहाइश में आयोजित किया गया था. यह कोई बहुत धूमधाम वाली शादी नहीं थी. पत्रकार के अनुसार इस विवाह समारोह में कई सेवानिवृत्त जनरल और पूर्व सेना प्रमुख भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस आयोजन को बेहद गोपनीय रखा गया था. हालांकि यह भी गौर करने वाली बात है कि तीन प्रांतों के मुख्यमंत्री मौजूद थे लेकिन खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल नहीं थे.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का कोई भी नेता नजर नहीं आया

इसी तरह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का कोई भी नेता वहां नजर नहीं आया. फील्ड मार्शल असीम मुनीर की बेटी माहनूर असीम मुनीर की शादी उसी दिन हुई, जिस दिन शेख मोहम्मद बिन जाएद पाकिस्तान पहुंचे. यानी 26 दिसंबर को. हालांकि बिलाल ने यह भी स्पष्ट किया कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति इस शादी में शामिल नहीं हुए. जब शेख मोहम्मद बिन जाएद पाकिस्तान में अपने विमान से उतरे तो उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य लोगों से हाथ मिलाया और गले मिले लेकिन जब उनकी मुलाकात फील्ड मार्शल असीम मुनीर से हुई तो वे काफी देर तक बातचीत करते रहे.

इसे भी पढ़ें. सऊदी अरब का यमन पर हमला, यूएई से अलगाववादियों को भेजी गई हथियारों पर की बमबारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This