पाकिस्तान-ईरान सीमा पर बवाल, हमलावरों ने ट्रकों में लगाई आग, मुनीर के तेहरान दौरे के बाद भी नहीं खुल सका बॉर्डर

Must Read

Iran-Pakistan Border: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के तेहरान दौरे के बाद भी ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर नहीं खुल सका. सीमा पर व्यापार पहले से ही ठप पड़ा है, सैकड़ों ट्रक फंसे हैं और अब ट्रेड गेट 250 पर हथियारबंद लोगों के हमले ने हालात को और गंभीर बना दिया है. रिमदान सीमा क्षेत्र में हुए इस हमले में ताजे फलों से लदे कई भारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इससे स्थानीय व्यापारियों और निर्यात कारोबार से जुड़े लोगों को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है.

तेहरान अपनी तरफ से भी बंद कर सकता है सीमा 

इससे पहले ईरान के एक सांसद ने चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान ने ईरान से आने वाले ट्रकों को रोकना जारी रखा, तो तेहरान अपनी तरफ से भी सीमा बंद कर सकता है. हमलावरों ने ट्रेड गेट 250 के आसपास व्यावसायिक ढांचे और ट्रकों को निशाना बनाया. इसके बाद सुरक्षा बलों और हथियारबंद हमलावरों के बीच गोलीबारी भी हुई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आपातकालीन टीमों को मौके पर भेजा गया.

हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश और सीमा क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हमले का संबंध प्रांत में सक्रिय व्यापक उग्रवादी गतिविधियों से तो नहीं है. मुनीर हाल ही में अमेरिका का मैसेज देने के लिए ईरान पहुंचे थे. इस दौरान सीमा पर ट्रकों की आवाजाही का मुद्दा उठा था. ईरान-पाकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के प्रमुख फदाहोसैन मलिकी ने कहा कि मुनीर ने तेहरान से ही सीमा खोलने के आदेश दिए थे.

ईरान से पाकिस्तान आने वाले ट्रकों पर रोक जारी

हालांकि, उनके मुताबिक पाकिस्तान की ओर से ईरान जाने वाले ट्रकों की आवाजाही शुरू होने के बावजूद ईरान से पाकिस्तान आने वाले ट्रकों पर रोक जारी है. मलिकी ने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो ईरान अपनी तरफ से सीमा बंद कर देगा. उन्होंने पाकिस्तान के राजदूत को संसद में बुलाने की मांग भी की. मलिकी ने इस घटनाक्रम को ईरान पर अमेरिकी राजनीतिक दबाव से जोड़ने का दावा किया.

20 अक्टूबर से वाणिज्यिक आवाजाही बाधित

गबद-रिमदान और ताफ्तान सीमा चौकियों पर 20 अक्टूबर से वाणिज्यिक आवाजाही बाधित है. पाकिस्तान ने सुरक्षा मजबूत करने और तस्करी रोकने के लिए इसे अस्थायी कदम बताया, जबकि ईरान ने तकनीकी दिक्कतों और एहतियाती उपायों का हवाला दिया. दोनों देशों के बीच इस समस्या को सुलझाने के लिए संपर्क जारी है.

इसे भी पढ़ें. राष्ट्रपति मुर्मू का जगदलपुर दौरा आज: लगायेंगी मुरिया दरबार, अन्य कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This