पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन करने वाली भारतीय महिला गिरफ्तार, डिपोर्ट करने की तैयारी, सर्बजीत से क्यों बनीं नूर हुसैन?

Must Read

Islamabad: धार्मिक वीजा पर पाकिस्तान गई भारतीय नागरिक सर्बजीत उर्फ नूर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों द्वारा उन्हे डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार सर्बजीत ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया था और नूर हुसैन बन गई थी. उन पर गिरफ्तारी की यह कार्रवाई पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई है. बता दें कि सर्बजीत गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख यात्रा वीजा पर पाकिस्तान गई हुईं थीं.

सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी जवाबदेह

इस मामले के संबंध में एक जनहित याचिका (पी.आई.एल) दायर की गई थी, जिसमें पाकिस्तानी सरकार सहित वहां की सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पी.एस.जी.पी.सी.) को भी जवाबदेह बनाया गया. याचिका अभी अदालत में विचाराधीन हैए लेकिन देश-विदेश की सिख जत्थेबंदियों (संगठनों) द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि सर्बजीत को तुरंत भारत वापस भेजा जाए क्योंकि इस मामले से विदेशों में सिख समुदाय की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे थे.

अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से डिपोर्ट

सर्बजीत को बीती रात एजैंसियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था और पाकिस्तान में अवैध रहने के आरोपों के तहत उसे अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से डिपोर्ट किया जा रहा है. सर्बजीत कौर, जिला मुक्तसर (भारतीय पंजाब) की रहने वाली है जो 4 नवम्बर 2025 को 10 दिनों के सिंगल-एंट्री धार्मिक वीजा पर पाकिस्तान गई थी. वीजा की अवधि 13 नवम्बर 2025 तक थी और इसके तहत वह केवल ननकाना साहिब, करतारपुर और अन्य निर्धारित गुरुद्वारों तक ही यात्रा कर सकती थी.

हरी झंडी मिलते ही डिपोर्टेशन की कार्रवाई पूरी

इस मामले पर पाकिस्तान में वर्तमान सिख मंत्री और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा ने सर्बजीत की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा हरी झंडी मिलते ही डिपोर्टेशन की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी. सर्बजीत को जीरो लाइन के माध्यम से शाम तक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. Sakat Chauth 2026: क्यों दी गई थी मासूम बच्चे की बलि? सकट चौथ पर पढ़ें कुम्हार और बुढ़िया माई की चमत्कारी कहानी

 

Latest News

Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के बढ़े भाव, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: आज अक्षय तृतीया का पर्व है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This