होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के PM का बड़ा बयान, अमेरिका का भी लिया नाम

Must Read

Australia : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी देशों के लिए खुला रखने की अपील की है. उन्‍होंने साफ शब्‍दों में कहा कि अमेरिका ने इस स्ट्रेट की नाकेबंदी में ऑस्ट्रेलिया से किसी भी प्रकार की सहायता का अनुरोध नहीं किया है. अल्बनीज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान के बीच हुई युद्धविराम वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी लगाने की घोषणा की है.

इस मामले को लेकर ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी नौसेना तुरंत कार्रवाई शुरू करेगी और जलडमरूमध्य में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए नाकेबंदी लागू करेगी. बता दें कि यह कदम मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को और बढ़ा सकता है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट विश्व के तेल निर्यात का एक महत्वपूर्ण मार्ग है. जानकारी के मुताबिक, इस क्षेत्र से गुजरने वाला अधिकांश तेल व्यापार इसी जलडमरूमध्य पर निर्भर करता है. वार्ता पाकिस्तान में हुई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच 21 घंटे से अधिक की चर्चा के बावजूद कोई ठोस समझौता नहीं हो सका था.

संघर्ष समाप्‍त होने की ऑस्ट्रेलिया ने की कामना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री अल्बनीज का कहना है कि “हमें अमेरिका की ओर से कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है. अमेरिका ने यह घोषणा रातोंरात की और उन्होंने यह एकतरफा तरीके से किया है. क्‍योंकि उन्‍होंने बताया कि हमें इसमें शामिल होने के लिए नहीं कहा गया.” इस पर उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस संघर्ष के शीघ्र समाप्त होने की कामना करता है. इसके साथ ही अल्बनीज ने ये भी कहा कि “हम चाहते हैं कि बातचीत जारी रहे और फिर से शुरू हो. हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नौवहन की स्वतंत्रता चाहते हैं.”

बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने पर जोर

प्रधानमंत्री अल्बनीज ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापना और बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने पर जोर दिया. उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया तनाव कम करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने का समर्थन करता है. जानकारी के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य की स्वतंत्र नौवहन सुनिश्चित करना ना केवल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए जरूरी है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण है.

नाकेबंदी का विरोध करने पर ईरान ने दी चेतावनी

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का बयान उनके देश की स्वतंत्र विदेश नीति को दर्शाता है जिसमें अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन, शांति और खुले नौवहन पर जोर दिया गया है. इसके साथ ही ईरान ने किसी भी नाकेबंदी का कड़ा विरोध करने की चेतावनी दी है जबकि अमेरिका इसे ईरान की गतिविधियों को रोकने का जरिया बता रहा है.

इसे भी पढ़ें :- तेहरान के साथ बातचीत समय की बर्बादी है…, ट्रंप की होर्मुज वाली धमकी पर बोलीं निक्की हेली

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This