ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने मछुआरों के नाव पर मारा छापा, 76 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की कोकीन जब्त; 13 लोग गिरफ्तार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australia cocaine Smuggling: ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड तट के पास क्षतिग्रस्त हुई संदिग्धों की एक नौका पर पुलिस ने छापा मारकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया साथ ही करीब 2.3 टन कोकीन भी जब्त की है. इन मादक पदार्थो की बाजार में कीमत करीब 76 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर बताई जा रही है. हालांकि पुलिस के इस कार्रवाई की जानकारी अधिकारियों द्वारा सोमवार को दी गई.

वहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा कि ये मादक पदार्थ किसी अज्ञात दक्षिण अमेरिकी देश से लाए गए थे. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस कमांडर स्टीफन जे के मुताबिक, कोमांचेरोस मोटरसाइकिल गिरोह की ओर से तस्करी की साजिश रचे जाने के संबंध में सूचना मिली थी. दरअसल, पिछले एक महीने से की जा रही जांच के बाद शनिवार और रविवार को ये गिरफ्तारियां की गईं.

पुलिस को मिली थी खुफिया सूचना

पुलिस कमांडर ने बताया कि तस्करों ने दो बार एक नौका से ऑस्ट्रेलिया में मादक पदार्थ तस्करी का प्रयास किया, लेकिन उनकी पहली नौका क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद शनिवार को दूसरी नौका भी डूब गई, जिससे संदिग्ध कई घंटों तक समुद्र में फंसे रहे. कमांडर ने बताया कि मुख्‍य नौका अंतराष्‍ट्रीय जलक्षेत्र में थी, जिससे पकड़ा नहीं जा सका.

पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी खेप

बता दें कि पुलिस ने यह मादक पदार्थ मछली पकड़ने वाली नौका पर छापा मारकर जब्त किए है. हालांकि इससे पहलें भी एक टन से अधिक कोकीन जब्त की गई थी, लेकिन सप्ताहांत में जब्त की गई ये खेप ऑस्ट्रेलिया में मादक पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी खेप है. वहीं, जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनपर समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया में नशीले पदार्थों के आयात की साजिश रचने का आरोप है.

कितनी सजा का है प्रावधान?

फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं, पूलिस के मुताबिक, नौका पर सवार लोगों के साथ कोकीन लेने के लिए तट पर इंतजार कर रहे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, हैरान करने वाली बात ये है क इस आरोपियों में दो ऐसे भीआरोपी है, जिनकी उम्र 18 साल से कम है, हालांकि ये सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं. वहीं, इस मामले में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है.

इसे भी पढें:-वकीलों और जर्नलिस्टों को करें रिहा…चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश अल्पसंख्यक परिषद ने की ये मांग

Latest News

इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, अब इस खास दिन रिलीज होगी यह फिल्म..?

Mumbai: इमरान हाशमी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘आवारापन 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया...

More Articles Like This

Exit mobile version