‘मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर…’, शुभांशु शुक्ला के वापसी पर बोले पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Axiom 4 Mission: भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री अपने 18 दिन की यात्रा के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सकुशल वापस लौट आए हैं. अंतरिक्ष यात्रियों के सुरक्षित वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारे मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है.

समर्पण, साहस और अग्रणी भावना

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्‍ट में कहा कि ‘मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौटे हैं. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है. यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है.’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया गर्व का पल

वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक सफल वापसी पर कहा कि ‘ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है.’

उन्होंने आगे कहा कि ‘अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक और वापस उनकी यात्रा न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है. मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उनकी अपार सफलता की कामना करता हूं.’

इसे भी पढें:-भारत के लाल की धरती पर हुई वापसी, कैलिफोर्निया के तट पर समंदर में लैंड हुआ ड्रैगन यान

Latest News

पहला सेट जीतने के बाद पलटा मुकाबला, जापान की यामागुची से हारकर क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का सफर खत्म

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान के...

More Articles Like This