भारत के लाल की धरती पर हुई वापसी, कैलिफोर्निया के तट पर समंदर में लैंड हुआ ड्रैगन यान

Must Read

Shubhanshu Shukla Return: शुभांशु शुक्ला का पृथ्वी पर स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि “मैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं, क्योंकि वह अंतरिक्ष में अपने ऐतिहासिक मिशन से पृथ्वी पर लौटे हैं. इस दौरान भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री जिन्‍होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा किया और अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना के माध्यम से एक अरब सपनों को प्रेरित किया है. उन्‍होंने कहा कि यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है.”

ड्रैगन अंतरिक्ष यान को रिकवरी शिप शैनन पर ले जाने के लिए तैयार

जानकारी के मुताबिक, ड्रैगन को अंतरिक्ष यान पर तैनात किया जाएगा. इस दौरान ड्रैगन अंतरिक्ष यान को रिकवरी शिप शैनन पर ले जाने के लिए तैयार किया जा रहा है और फिर चारों चारों अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर लाया जाएगा.

कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरा ड्रैगन यान

इस दौरान एक्सिओम-4 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोग अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन के प्रवास के बाद 22.5 घंटे की यात्रा करके पृथ्वी पर वापस लौट आए है. जानकारी के मुताबिक, सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा ड्रैगन यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरा.

धरती पर वापस आए शुभांशु शुक्ला

18 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्स-4 चालक दल के साथ धरती पर उतर गए हैं.

इसे भी पढ़ें :- हिंदुस्तान के हुनर का कद्रदान, भारत के साथ इन देशों के लोगों को नौकरी देने की तैयारी में पुतिन

 

Latest News

नेपाल में हादसा: दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एक की मौत, एक घायल

Nepal Helicopter Crash: नेपाल से हादसे की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया...

More Articles Like This