रूसी-इजरायली हथियारों से उठा भरोसा? अजरबैजान ने तैनात की चीनी मिसाइल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Azerbaijan Air Defence: पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान ने अपनी सीमा पर चीन के ताकतवर HQ-9BE एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात कर दिया है. 30 सितंबर को अजरबैजान ने राजधानी बाकू में आयोजित ADEX 2026 डिफेंस कार्यक्रम के दौरान पहली बार चीन की सतह से हवा में मार करने वाले एयर डिफेंस सिस्टम को आधिकारिक तौर पर दिखाया. HQ-9BE सिस्टम की रेंज एयरक्राफ्ट के खिलाफ 260 किलोमीटर है. इसमें दो-स्टेज वाली सॉलिड-प्रोपेलेंट मिसाइल का इस्तेमाल होता है जो इनर्शियल नेविगेशन, कमांड करेक्शन और टर्मिनल एक्टिव रडार होमिंग से गाइड होती है.

आपको बता दें कि अजरबैजान के पास पहले से ही रूसी और इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम हैं. वहीं, पाकिस्तान HQ-9B एयर डिफेंस सिस्टम इस्तेमाल करता है जिसके रडार को पिछले साल संघर्ष के दौरान भारतीय ड्रोन ने ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद पिछले दिनों चीन ने नये रडार की सप्लाई पाकिस्तान को की है.

रूसी-इजरायली हथियारों से उठा भरोसा?

अजरबैजान के पास पहले से ही रूसी S-300PMU-2 और इजरायली Barak सिस्टम मौजूद हैं ऐसे में सवाल ये है कि क्या उसका इन दोनों देशों के एयर डिफेंस सिस्टम से भरोसा उठ गया है या फिर वो अपने हथियारों में विविधता ला रहा है. दरअसल, चीनी HQ-9BE एयर डिफेंस सिस्टम को रूसी S-300 से ही कॉपी करके बनाया गया है. इसीलिए अजरबैजान का चीनी एयर डिफेंस सिस्टम के साथ जाना रूस के लिए बड़ा झटका है.

रूसी S-300 

  • अज़रबैजान ने बाकू में ADEX 2026 में अपने HQ-9BE लंबी दूरी के सतह-से-हवा में मार करने वाले मिसाइल (SAM) सिस्टम का प्रदर्शन किया.
  • इससे पहले पिछले साल 8 नवंबर की विजय परेड में S-300 Favorit, Buk-MB/Buk-MB2K, Tor-2M, S-125TM और Viking एयर डिफेंस सिस्टम के साथ इस नए शामिल किए गए चीनी सिस्टम को आधिकारिक तौर पर पेश किया गया था.
  • यह अजरबैजान की मौजूदा इन्वेंट्री में चीन की लंबी दूरी की क्षमता वाली एक और परत जोड़ता है जिसमें पहले से ही कम से कम दो रूसी S-300PMU-2 डिवीजन, दो S-200 बैटरी, Buk-M1/Buk-MB, Tor-M2E/Tor-M2KM, S-125/Pechora, Spyder और Barak-सीरीज के सिस्टम शामिल हैं। इसीलिए सवाल ये है कि क्या अजरबैजान का रूसी हथियारों से भरोसा उठ गया है?
Latest News

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में आज महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में...

More Articles Like This

Exit mobile version