वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में फूट, अब BCB निदेशक ने दिया इस्तीफा, बोले-न्याय नहीं…?

Must Read

Dhaka: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों में भी फूट पड़ गई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक इश्तिआक सादेक ने इस्तीफ़ा दे दिया है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आवेश में आकर भारत में टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट नहीं खेलने का फ़ैसला किया. ये फ़ैसला बांग्लादेश के पूरे क्रिकेट सिस्टम पर अब बहुत महंगा पड़ गया है. ICC ने अब बांग्लादेश को आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है. उसके ख़िलाफ अब ICC दूसरे कठिन फ़ैसले लेगा, सो अलग.

स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश की ले ली जगह

वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश की जगह ले ली है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक इश्तिआक सादेक ने क्रिकेट बोर्ड से इस्तीफ़ा देकर ये संकेत दे दिए हैं कि आनेवाले दिनों में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड किस दिशा में जाएगा. इश्तिआक़ BCB के गेम डेवलपमेंट कमिटी के चेयरमैन हैं, जो बांग्लादेश में क्रिकेट के विकास के लिए काम करता है. हालांकि इश्तिआक़ के इस फ़ैसले के पीछे पारिवारिक वजहें बताई हैं.

मैं इस्तीफ़ा दे रहा हूं…

मगर ये भी सही है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के वर्ल्ड कप से बाहर रहने के आख़िरी फ़ैसले में वो बोर्ड प्रेसीडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल के साथ दिखे थे. इश्तिआक़ सादेक़ ने इस्तीफ़ा देते हुए कहा कि ये सही है कि मैं इस्तीफ़ा दे रहा हूं. मैं समझता हूं कि पारिवारिक वजहों से मैं इतनी बड़ी कम्यूनिटी के गेम डेवलपमेंट के लिए वक्त नहीं दे सकता हूं. इस वजह से गेम के विकास को मैं तेज़ रफ़्तार से नहीं बढ़ा सकता.

मैं अपने पद के साथ नहीं कर पाऊंगा न्याय

इसलिए खेद के साथ लगता है कि मैं अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा. इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं. मुस्ताफ़िज़ुर रहमान के आईपीएल से निकाले जाने के बाद 4 जनवरी को जब से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में वर्ल्ड कप नहीं लेने का फ़ैसला किया, क्रिकेट बोर्ड और मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के बीच खाई बढ़ने लगी. ये साफ था कि खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे.

इसे भी पढ़ें. ‘भारत की असली ताकत जन-संकल्प’, मन की बात कार्यक्रम में बोले PM Modi

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This