जनता इसी दिन का इंतजार कर रही थी! पत्नी के साथ मतदान करने के बाद बोले-BNP प्रमुख तारिक रहमान

Must Read

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में गुरुवार को 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. इसी बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा है कि देश के लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आज लोगों को उनके अधिकार वापस मिल गए हैं. तारिक रहमान गुलशन मॉडल हाई स्कूल एंड कॉलेज सेंटर में अपना वोट डालने के बाद पोलिंग सेंटर पर मीडिया से बात की.

ज्यादा से ज्यादा वोटिंग में हिस्सा लेने की अपील

रहमान ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से वोटिंग में हिस्सा लेने की अपील की. वह सुबह करीब 9.30 बजे वोटिंग सेंटर पहुंचे और उनके साथ पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जाइमा रहमान भी नजर आईं. BNP चीफ दो सीटों, ढाका-17 और बोगरा-6 से चुनाव लड़ रहे हैं. राजधानी समेत पूरे देश में पोलिंग स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वोटरों से बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील की.

अलग-अलग हिस्सों से घटनाओं की मिली खबरें

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बुधवार रात देश के अलग-अलग हिस्सों से अनचाही घटनाओं की खबरें मिली हैं. अगर लोग बड़ी संख्या में पोलिंग सेंटर पर आते हैं तो किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सकता है. जीत की उम्मीद जताते हुए BNP चीफ ने कहा कि अगर वे चुने जाते हैं तो कानून और व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी.

चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में होगा

उन्होंने यह भी कहा कि वोटिंग वह मुख्य तरीका है, जिससे लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हैं. BNP अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में होगा जो लोगों के फैसले को दिखाएगा. बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार सुबह से ही ढाका के अलग-अलग पोलिंग सेंटरों पर लोगों का जमावड़ा हो रहा है.

अवामी लीग को पांच सालों के लिए चुनाव से प्रतिबंध

इलेक्शन कमीशन ने कहा कि वोटिंग तय समय के मुताबिक सुबह 7.30 बजे शुरू हुई और शाम 4.30 बजे तक चलेगी. अवामी लीग को पांच सालों के लिए चुनाव से प्रतिबंधित किया गया है. इस वजह से इस चुनाव में बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी पार्टी में टक्कर देखने को मिल रही है. 299 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही है और वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू होगी.

इसे भी पढ़ें. गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री: ‘कोरियन गेम’ की दीवानगी या घर का दबाव? मोबाइल खोलेगा 3 बहनों की मौत का राज

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This