अब अंधेरे में डूबेगा बांग्लादेश, रात 8 बजे तक ही चलेंगी मॉल-दुकानें और सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्या संकट में फिर साथ देगा भारत?

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Bangladesh Energy Crisis: बांग्लादेश में गहराते ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें देशभर के मॉल, बाजार और दुकानों के संचालन का समय रात 8 बजे तक सीमित कर दिया है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि देशभर में कारोबार सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक ही चलेगा. शाम 7 बजे के बाद रोशन बिलबोर्ड और सजावटी लाइटें भी बंद करनी होंगी. मेले, ट्रेड फेयर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी रात 8 बजे तक खत्म करना होगा.

बता दें कि यह फैसला ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश में बिजली और गैस की कमी से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है. इसी बीच ऊर्जा मंत्री इकबाल हसन महमूद ने भारत से अतिरिक्त डीजल की मांग की है. बांग्लादेश सरकार का यह कदम देश में गहराते ऊर्जा संकट की तस्वीर दिखाता है.

पूरे देश में नए नियम को लागू करने की तैयारी

दरअसल, बांग्लादेश में ऊर्जा संकट इतना गंभीर हो चुका है कि सरकार ने सिर्फ राजधानी ढाका के लिए ही यह फैसला नहीं लिया है, बल्कि बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय के नोटिफिकेशन को पूरे देश में लागू करने की तैयारी है. बता दें कि शहरों की स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों के अलावा डिविजनल कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को भी निर्देश भेजे गए हैं.
ऐसे में सभी मेले, ट्रेड फेयर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रात 8 बजे तक खत्म करने होंगे. इसी बीच भारत से अतिरिक्त डीजल की मांग ने इस पूरे घटनाक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया है. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या बांग्लादेश के मुश्किल वक्त में भारत एक बार फिर ऊर्जा के मोर्चे पर मददगार बन सकता है?

 

 

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version