Sheikh Hasina: भारत में कब तक रहेंगी शेख हसीना? जानिए क्या कह रही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार…

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश में हुए हिंसा के बाद से शेख हसीना भारत में शरण ली हुई हैं. प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से वो भारत आ गईं. उसी समय से वो राजधानी दिल्ली में रह रहीं हैं. जब वो भारत आईं तो ऐसा कहा जा रहा था कि वो लंदन में शरण लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो तब से भारत में ही हैं. वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है.

दरअसल, बांग्लादेश में बढ़ते हिंसा के बीच 05 अगस्त 2024 को इस्तीफा देने के बाद तात्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत चली आईं. तब से वो भारत में ही हैं. शेख हसीना के बांग्लादेश वापसी को लेकर लोगों में कौतुहल बना हुआ है. वहीं, बांग्लादेश अंतरिम सरकार शेख हसीना को लेकर बार-बार भारत पर सवाल उठा रही है. इसी बीच अब अंतरि‍म सरकार के विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सब कुछ कानून के मुताबिक नहीं…

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, जब बांग्लादेश में विदेश मामलों के सलाहकार मो. तौहीद हुसैन से शेख हसीना के भारत में शरण देने पर सवाल किया गया तो उनका जवाब आया कि हमें इस मामले को इस तरह से देखना होगा कि सब कुछ कानून के मुताबिक नहीं होता है.  उन्होंने कहा भारत से इस मामले पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है.

जानिए क्यों नहीं मिला दूसरे देशों में शरण

शेख हसीना को लेकर फिलहाल, बताया जा रहा है कि वो भारत में हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में हैं. शेख हसीना को लेकर कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शेख हसीना ब्रिटेन, अमेरिका या यूएई में शरण ले सकती हैं. लेकिन राजनायिक पासपोर्ट रद्द होने के चलते शरण लेने का प्रयास अभी तक सफल नहीं हो पाया है.

क्या बांग्लादेश वापस जाएंगी शेख हसीना?

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा को देखते हुए शेख हसीना ने सेना को सत्ता की कमान सौंप दी थी. इसके बाद शेख हसीना देश छोड़कर भारत में शरण लेने में कामयाब हो गई थी. इसके बाद कहा जा रहा था कि वो भारत में कुछ ही घंटे रहेंगी. इसके बाद या तो वो लंदन या फिनलैंड में चली जाएंगी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद उनकी वापसी का रास्ता नहीं बन पाया है. वहीं, अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि शेख हसीना भारत से ही वापस लौट जाएंगी.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version