Bangladesh: इस्कॉन की बढ़ी मुश्किलें, चिन्मय कृष्ण सहित कई लोगों के बैंक खाते सीज

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Takes Action Against ISKCON: बांग्लादेश में इस्कॉन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. भले ही हाईकोर्ट ने इस्‍कॉन पर प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया हो, लेकिन इस पर संकट के बादल अब भी छाए हुए हैं. बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार में इस्कॉन पर बड़ी कार्रवाई हुई है. बांग्‍लादेश बैंक की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (BFIU) ने गिरफ्तार हिंदू संत चिन्‍मय कृष्‍ण दास और इस्‍कॉन के 16 सदस्‍यों के खिलाफ बड़ा एक्‍शन लिया है. इन सभी के बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं. बीएफआईयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.

30 दिनों तक ट्रांजैक्शन सस्पेंड

बांग्लादेश बैंक की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने देश के बैंकों और वित्तीय संस्थानों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं. देशभर के बैंकों को भेजे गए लेटर में कहा गया है कि जिन लोगों के खाते सीज किए गए हैं, उनसे जुड़े सभी व्यवसायों के बैंक खाते भी सस्‍पेंड कर दिए जाएंगे. आदेश के मुताबिक, अगले 30 दिनों तक इनमें से कोई भी शख्स किसी भी तरह का ट्रांजैक्‍शन नहीं कर पाएगा. बीएफआईयू ने कहा है कि यदि ज़रूरत पड़ी तो लेन-देन निलंबित करने की यह अवधि बढ़ सकती है.

इस्कॉन के 16 लोगों के बैंक खाते सीज़

चिन्मय कृष्ण दास के अलावा इस्कॉन के कार्तिक चंद्र डे, अनिक पाल, सरोज रॉय, चंडीदास बाला, सुशांत दास, विश्व कुमार सिंह, जयदेव कर्मकार, लिपि रानी कर्माकर, सुधामा गौड़ के बैंक खाते सीज किए गए हैं. इसके अलावा लक्ष्मण कांति दास, प्रियतोष दास, आशीष पुरोहित, रूपन दास, रूपन कुमार धर, जगदीश चंद्र अधिकारी और सजल दास के खाते भी सीज़ किए गए हैं.

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई- BFIU

बीएफआईयू ने कहा है कि लेन-देन सस्पेंड करने के इस आदेश पर मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट के प्रावधान लागू होंगे. वित्तीय खुफिया इकाई के पत्र में उन सभी लोगों के नाम और राष्ट्रीय पहचान पत्र शामिल हैं, जिनके खाते सस्‍पेंड कर दिए गए हैं. बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भेजे गए पत्र में इन सभी लोगों के खाते से संबंधित जानकारी या दस्तावेज जैसे खाता खोलने का फॉर्म, KYC और निलंबित खातों के ट्रांजैक्‍शन की जानकारी दो दिनों के अंदर बीएफआईयू को देने के निर्देश भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें :- DGP सम्मेलन की शुरुआत आज से, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This