Bangladesh: मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी को किया फोन, जानिए क्या हुई बात

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Muhammad Yunus Bangladesh: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है, इस सरकार के मुख्य सलाहकार के तौर पर मोहम्मद यूनुस को चुना गया है. बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. इस मामले पर दुनिया के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले से भी बांग्लादेश के हालात का जिक्र किया था. इसके बाद बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया है. इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद दी है.

दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्हें प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस का फोन आया . दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया. भारत ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत का समर्थन दोहराया. मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, सुरक्षा का आश्वासन दिया है.

लाल किले से भी पीएम मोदी ने बांग्लादेश का जिक्र किया

पीएम मोदी ने गुरुवार को लाल किले से कहा था कि 140 करोड़ भारतीय पड़ोसी देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है और वह बांग्लादेश की विकास यात्रा में उसका शुभचिंतक बना रहेगा. इसी के साथ पीएम मोदी ने उम्मीद जताई थी कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में हालात जल्द ही सामान्य होंगे.

Latest News

Paris Shooting: पेरिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

Paris Shooting: पेरिस से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उपनगर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version