Bangladesh: शेख हसीना के लिए नई मुसीबत, 5 अरब डॉलर के गबन की जांच शुरू

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्‍लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. मोहम्‍मद यूनुस सरकार शेख हसीना के लिए नई-नई मुसीबतें खड़ी कर रही है. हाल ही में मोहम्‍मद यूनुस ने शेख हसीना पर प्रत्यर्पण वाला दांव चला. अब एक नई जांच शुरू करके शेख हसीना की चिंता बढ़ा दी है.

बांग्लादेश में एक भ्रष्टाचार रोधी कमेटी ने रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में गबन के आरोपों के संबंध में पूर्व पीएम शेख हसीना और उनके परिवार के खिलाफ जांच शुरू की है. 5 अरब अमेरिकी डॉलर के गबन के आरोपों के संबंध में मीडिया में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है.

निर्माण में भारतीय कंपनियां शामिल   

बता दें कि बांग्लादेश में रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण में भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं. इसका निर्माण रूसी सरकारी कंपनी रोसातम कर रही है. रूस द्वारा डिजाइन किया गया बांग्‍लादेश का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र, रूपपुर राजधानी ढाका से 160 किमी पश्चिम में बनाया जा रहा है.

5 अरब अमेरिकी डॉलर के गबन का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र प्रोजेक्‍ट में पांच अरब अमेरिकी डॉलर के गबन का आरोप है. यह घटनाक्रम हाई कोर्ट द्वारा एक नियम जारी करने के दो दिन बाद हुआ है, जिसमें पूछा गया था कि रूपपुर न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट प्रोजेक्‍ट से हसीना, जॉय और ट्यूलिप द्वारा मलेशियाई बैंक को 5 अरब अमेरिकी डॉलर के कथित हस्तांतरण पर भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (ACC) की निष्क्रियता को अवैध क्यों ना घोषित किया जाए.

एसीसी दस्तावेजों के मुताबिक, इस प्रोजेक्‍ट में भ्रष्टाचार के आरोपों को नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट (NDM) के अध्यक्ष बॉबी हज्जाज सामने लाए थे.

भारत में हैं शेख हसीना

मालूम हो कि बांग्‍लादेश में तख्‍तापलट के बाद से ही पूर्व पीएम शेख हसीना भारत में हैं. शेख हसीना छात्रों के नेतृत्व में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर भारत चली आई थी. छात्र आंदोलन ने उनकी 16 साल पुरानी सरकार गिरा दी. उनकी बहन रेहाना भी उनके साथ हैं. जॉय अमेरिका में रहते हैं, जबकि उनकी भांजी ट्यूलिप ब्रिटेन की सांसद हैं.

ये भी पढ़ें :- स्पेस डॉकिंग तकनीक में कीर्तिमान रचेगा ISRO! 30 दिसंबर को लॉन्च होगा स्पैडेक्स मिशन

Latest News

भारत सिर्फ एक बाजार नहीं,ग्लोबल ग्रोथ का एक मजबूत लॉन्चपैड, न्यूजीलैंड में बोले PM Modi

PM Modi New Zealand Visit: भारत और न्यूजीलैंड के बीच के रिश्ते अब एक ऐतिहासिक मोड पर पहुंच गए...

More Articles Like This

Exit mobile version