बांग्लादेश में तेजी से बढ़ रहा हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, भारत ने जारी किए आकड़ें तो मोहम्मद यूनुस को लगी मिर्ची

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Reply to India: भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्‍लादेश में हो रहें हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का एक आकड़ा पेश किया है. उन्‍होंने बताया कि बांग्लादेश में साल 2022 में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की 47, साल 2023 में 302 और साल 2024 में 2,200 घटनाएं हुईं. बांग्‍लोदेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का ये बढ़ता हुआ आंकड़ा वाकई चौकाने वाला है.

वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारतीय विदेश मंत्रालय के इन आंकड़ो पर सवाल उठाया है. साथ ही इसे भ्रामक और अत्यधिक अतिरंजित बताया है. स्वतंत्र मानवाधिकार संगठन ऐन ओ सलिश केंद्र के मुताबिक, जनवरी और नवंबर 2024 के बीच बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक घटनाओं की संख्या 138 है, जिसमें 368 घरों पर हमला हुआ और 82 लोग घायल हुए.

बांग्लादेश ने क्या दी दलील?

वहीं, बांग्‍लादेश सरकार ने कहा कि हम सूचित किए गए सभी घटनाओं की जांच कर रहे है. इसके साथ ही अपराधियों को सजा दिलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है. वहीं, बांग्‍लादेश पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, 4 अगस्त 2024 से 10 दिसंबर 2024 के बीच करीब 97 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि अगस्त 2024 से धार्मिक अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों के लिए 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यूनुस सरकार ने दी सफाई

यूनुस सरकार का कहना है कि इनमें से कई घटनाएं 5 अगस्त से 8 अगस्त के बीच हुईं जब देश में कोई सरकार नहीं थी. इनमें से अधिकांश हमले राजनीतिक प्रकृति के थे. ऐसे में हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे इस तरह के घृणा अपराधों के बारे में भ्रामक जानकारी देने से बचें.

इसे भी पढें:-खत्म हो जाएगी दुनिया, साल 2025 से शुरू होगा कयामत का दौर…सामने आई बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This

Exit mobile version