Bangladesh: स्टूडेंट विंग के खबरों को न करें कवरेज… यूनुस सरकार ने पत्रकारों को दी चेतावनी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्‍लादेश की यूनुस सरकार ने बीते बुधवार को शेख हसीना की पार्टी की स्‍टूडेंट विंग को बैन कर दिया. अब बांग्‍लादेश की सरकार ने नया फरमान जारी कर अवामी लीग की छात्र विंग से जुड़ी किसी भी खबर के कवरेज पर रोक लगा दी है. बांग्‍लादेश के मुख्‍य सलाहकार के विशेष सहायक महफूज आलम ने गुरुवार को पत्रकारों से छात्र विंग की कोई भी खबर न छापने को कहा.

छात्र विंग की खबरों के कवरेज पर लगी रोक

पत्रकारों को धमकी देते हुए महफूज ने कहा कि छात्र विंग अब एक प्रतिबंधित संगठन है और आप आतंकवादी संगठन के प्रचार में कोई भूमिका न निभाएं. महफूज ने ये भी कहा कि अंतरिम सरकार मीडिया की आजादी पर किसी तरीके के हमले को नहीं सहेगी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा यूनुस सरकार अवामी लीग पर भी चुनावों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा सकती है. वहीं देश की दूसरी राजनीतिक पार्टियां यूनुस सरकार से जल्द आम चुनाव कराने की मांग कर रही हैं.

अवामी लीग के समर्थकों पर कार्रवाई

इससे पहले भी महफूज आलम कह चुके हैं कि जिन लोगों ने पिछले तीन चुनावों में शामिल हुए और अवैध रूप से संसद में आए, उन्होंने लोगों को धोखा दिया है और अंतरिम सरकार जरूर उनकी राजनीतिक भागीदारी में बाधाएं डालेगी. विशेष सहायक महफूज ने बैन के बारे में बताते हुए कहा कि आप जल्द ही देखेंगे की ये प्रतिबंध कैसे प्रभावी होंगी, इसका एक कानूनी पहलू है और एक प्रशासनिक पहलू है. चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर ये चीजें स्‍पष्‍ट हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें :- France: मध्य पूर्व में शांति लाने जुटे फ्रांस के राष्ट्रपति मैकों, लेबनान को कर रहे सपोर्ट

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version