सऊदी अरब में निकाह कर अमरोहा पहुंची बांग्लादेशी दुल्हन, पुलिस ने पकडा, नही मिला भारत का वीजा

Must Read

UP: उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने बांग्लादेशी दुल्हन रीना बेगम को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. वह सऊदी अरब से पति राशिद के साथ नेपाल के रास्ते अमरोहा पहुंची थी. यह जानकारी मंडी धनौरा थाने तक पहुंची तो हलचल मच गई. पुलिस व खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो उठीं. रीना के पास ढाका (बांग्लादेश) का पासपोर्ट तो मिला लेकिन भारत आने व यहां रहने का वीजा नहीं था. पुलिस ने रीना का फोन कब्जे में ले लिया.

विदेशी अधिनियम की धारा-14 के तहत पर प्राथमिकी भी दर्ज

देर रात तक पुलिस व खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोग रीना, राशिद व स्वजन से पूछताछ करते रहे. वहीं दारोगा रवि कुमार की तहरीर पर विदेशी अधिनियम की धारा-14 के तहत पर रीना के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई. जानकारी के मुताबिक मुहल्ला कटरा निवासी मोहम्मद राशिद का निकाह 16 साल पहले शाइस्ता से हुआ. 10 साल पहले राशिद सऊदी अरब गया. वहां एक अस्पताल में नौकरी करने लगा.

दोनों सऊदी अरब से पहले नेपाल और दिल्ली होते हुए मंडी धनौरा पहुंचे

सात साल पहले अस्पताल में ही रीना बेगम से उसकी मुलाकात हुई. दोनों ने छह साल पहले निकाह कर लिया और सऊदी अरब में साथ रहने लगे. डेढ़ माह पहले राशिद अपनी दूसरी पत्नी रीना को मंडी धनौरा लाया. बताया कि दोनों सऊदी अरब से पहले नेपाल और बस के माध्यम से दिल्ली होते हुए मंडी धनौरा पहुंचे. गुरुवार को किसी ने रीना के बांग्लादेशी होने के बारे में पुलिस को सूचना दे दी. प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह राशिद के घर पहुंचे और रीना को हिरासत में लेकर थाने ले आए.

सोशल मीडिया पर जमकर बहस

सऊदी अरब में सात साल पहले प्यार फिर…छह साल पहले निकाह जैसे अमरोहा के इस मामले पर लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस चल रही है. इस पर दो तरह की राय देखने को मिल रही है. एक तरफ फैंस इसे दो देशों का मजबूत संबन्ध बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे कानून का उल्लघंन कह रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. इंडिगो संकट: चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों को DGCA ने किया सस्पेंड, इस आरोप में हुई कार्रवाई

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This