शतक बनाते ही रोहित शर्मा ने रद्द कर दिया था संन्यास लेने का प्लान, ‘हिटमैन’ के रिटायरमेंट के फैसले पर बडा खुलासा

Must Read

New Delhi: भारतीय क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर ही संन्यास लेने वाले थे, लेकिन अचानक उनका मन बदल गया. हाल ही में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा संन्यास लेने वाले थे. मगर अचानक ये बात किसी सिलेक्टर ने मीडिया में लीक कर दी. अब करियर को लेकर इस तरह चलने वाली चर्चाओं ने रोहित को नाराज कर दिया. आक्रोशित रोहित शर्मा जब मैदान पर उतरे तो शतक बनाकर ही लौटे. इस सेंचुरी के बाद तो हिटमैन ने पूरी तरह रिटायरमेंट का प्लान रद्द कर दिया.

भारत ने कई महत्वपूर्ण मैच जीते

रोहित भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने कई महत्वपूर्ण मैच जीते हैं. पीटीआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्शन कमिटी के एक सदस्य ने रोहित शर्मा को बताया था कि पैनल अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर चुका है. हाल के इंग्लैंड दौरे में लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित से पूछा गया था कि क्या वह अपने करियर को विराम देने वाले हैं. पूर्व कप्तान और उनके करीबी लोगों ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी. हालांकि ऐसी चर्चा थी कि रोहित नाराज होने के बावजूद इसके लिए तैयार हो गए थे.

संन्यास लेने की संभावना खारिज

लेकिन लॉर्ड्स में हार के बावजूद उनके शानदार शतक की वजह से कम से कम फिलहाल उनके संन्यास लेने की संभावना को खारिज कर दिया गया है. इसके बावजूद यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि रोहित अगले साल दक्षिण अफ्रीका जाने वाली उड़ान में सवार होंगे. विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के फ्यूचर से ज्यादा रोहित शर्मा के करियर को लेकर अनिश्चितता है. वनडे क्रिकेट में उनके नाम सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (264 रन) का विश्व रिकॉर्ड है. उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक और बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है.

इसे भी पढ़ें. भारत-बेल्जियम के बीच बड़ी डील, MoU साइन के बाद PM मोदी बोले- ‘विश्व युद्ध से…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This