Beijing: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Beijing: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सियोल में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सोक-यूल से मुलाकात की. इस दौरान पीनी पीएम ने कहा, चीन और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना से अब तक के 30 से अधिक वर्षों में दोनों देश हमेशा आपसी सम्मान, खुलापन और समावेशिता, आपसी लाभ वाले समान जीत का पालन करते हैं.

द्विपक्षीय संबंध तेजी से विकसित किए जा रहे हैं, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं हैं. चीन को आशा है कि दक्षिण कोरिया चीन के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच मित्रता और आपसी विश्वास की सामान्य दिशा को समझेगा, एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का सम्मान करेगा, व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करेगा, आर्थिक और व्यापार मुद्दों के राजनीतिकरण का विरोध करेगा, ताकि चीन और दक्षिण कोरिया के बीच संबंधों का स्थिरता और दृढ़ता विकास किया जा सके.

दक्षिण कोरिया एक चीन सिद्धांत का करता है पालन

वहीं दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति यूं सोक-यूल ने कहा, दक्षिण कोरिया एक चीन सिद्धांत का पालन करता है और हमेशा की तरह दक्षिण कोरिया-चीन संबंधों का विकास करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है. दक्षिण कोरिया चीन के साथ वार्ता और सहयोग को मजबूत कर समान हितों का विस्तार करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों का आगे विकास किया जा सके.

यह भी पढ़े: ‘आतंकवाद को रोकना होगा…’, UN प्रमुख ने की इजरायली हमलों की कड़ी निंदा, कहा- गाजा में कोई सुरक्षित जगह नहीं है

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version