Lebanon Israel Conflict: इजराइली हवाई हमलों ने बुधवार तड़के लेबनान की राजधानी बेरूत में भारी तबाही मचाई. Lebanese Health Ministry के अनुसार 6 लोगों की मौत हो गई व 24 लोग घायल हुए हैं. कई लोग अब भी हमले मुख्य रूप से Zoqaq al-Blat, Basta al-Fawqa इलाकों में हुए, जहां रिहायशी इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. राहत टीमों ने मलबे से मानव अवशेष बरामद किए हैं.
स्थिति बेहद संवेदनशील
अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान DNA टेस्ट से की जाएगी. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों में भी दो और एयरस्ट्राइक किए इससे पूरे शहर में दहशत फैल गई. इन हमलों के बाद स्थानीय लोग और राहतकर्मी लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं.
कई इमारतें मिनटों में हो गईं धराशायी
बुलडोजर और मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त इमारतों को साफ किया जा रहा है, जबकि कई लोग अपने परिजनों और जरूरी सामान की खोज में लगे हुए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले इतने तेज थे कि कई इमारतें कुछ ही मिनटों में धराशायी हो गईं. स्थानीय निवासियों ने क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया और कई इलाकों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया. इजराइल की एयर डिफेंस सिस्टम ने कई हमलों को हवा में ही नष्ट करने का दावा किया है.
नागरिकों को दहियेह क्षेत्र खाली करने की चेतावनी
इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने लेबनान के नागरिकों को दहियेह क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी है. सेना के प्रवक्ता कर्नल अविचाय अड्राए ने कहा कि उनका उद्देश्य नागरिकों को नुकसान पहुंचाना नहीं है, लेकिन क्षेत्र में मौजूद हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है, इसलिए लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.
नागरिक इलाकों पर हमले और खतरनाक
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब इजराइल और Hezbollah के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि नागरिक इलाकों पर हमले युद्ध को और खतरनाक बना सकते हैं. मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब और ज्यादा खतरनाक रूप लेता जा रहा है, जहां सैन्य ठिकानों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों पर भी हमले हो रहे हैं. बेरूत में हुए ताजा हवाई हमलों ने हालात की गंभीरता को और बढ़ा दिया है.
इसे भी पढ़ें. दुनियाभर में तेल संकट, फिर भी पाकिस्तान को सस्ता ऑयल! रूस का क्या है प्लान?

