‘सैन्य अभियान अभी खत्म…’, इजरायल और हमास के बीच बंधकों और कैदियों की होगी अदला-बदली

Benjamin Netanyahu : इजरायल और हमास के बीच बंधकों और कैदियों की अदला-बदली आज सोमवार (13 अक्टूबर) को होगी. अब से कुछ ही देर में बंधकों को इजरायल के हवाले कर दिया जाएगा. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि देश का सैन्य अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम नेतन्याहू ने टेलीविजन पर दिए गए अपने संबोधन में बचे 20 बंधकों की रिहाई को एक ऐतिहासिक घटना बताया है. उन्‍होंने ये भी कहा कि “हमने जहां भी लड़ाई लड़ी, हम जीते लेकिन अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है.”

‘इजरायल के सामने बहुत बड़ी सुरक्षा चुनौती‘ 

इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और कहा कि हमारे कुछ दुश्मन फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में इस समय यह इजरायल के सामने बहुत बड़ी सुरक्षा चुनौती है. इस मामले को लेकर इजरायल के सैन्य प्रमुख इयाल जमीर का कहना है कि देश ने हमास पर जीत हासिल कर ली है. उन्‍होंने कहा कि यह जीत निरंतर सैन्य दबाव और कूटनीतिक प्रयासों के संयोजन से मिली है.

इजरायल के सैन्य प्रमुख इयाल जमीर ने कहा

ऐसे में आगे उन्‍होंने कहा कि इजरायल एक कई-मोर्चे वाले युद्ध के बीच बना हुआ है. जारी युद्ध को लेकर उनका कहना है कि सेना एक ऐसी सुरक्षा वास्तविकता को आकार देने के लिए कार्रवाई जारी रखेगी, जिससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि गाजा पट्टी अब इजरायल और उसके नागरिकों के लिए खतरा न बने और अपनी सुरक्षा रणनीति को नया रूप दे सके.

इजरायल की यात्रा करेंगे डोनाल्‍ड ट्रंप

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस प्लान के मुतबिक, इजरायल-हमास युद्धविराम लागू हो गया है. इसके साथ ही दूसरी ओर मिस्र में गाजा शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा. जानकारी देते हुए बता दें कि इस बैठक की अध्यक्षता डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति फतह अल-सीसी करेंगे. इतना ही नही बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महज चार घंटे के लिए इजरायल के दौरे पर भी पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी के साथ नजर आए कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो, तस्वीरें हुई वायरल

Latest News

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा, GRAP-3 लागू; 15 इलाकों में AQI 400 पार, कोहरे ने भी बढ़ाई परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. इसके साथ ही मौसम में भी बदलाव...

More Articles Like This

Exit mobile version