‘हाँ माइक, मैं जिंदा हूं!’ अपने पंच कार्ड से दो नाम भी मिटाए, नेतन्याहू के वीडियो से मची हलचल

US Iran Israel War: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इजराइल उन सभी लोगों को निशाना बना रहा है जो परमाणु हथियार विकसित कर रहे हैं और इजराइल के लिए खतरा हैं. इसी बीच नेतन्याहू का एक वीडियो सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र में नई हलचल मचा दी है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहते हैं मैं जिंदा हूं.

आज मैंने इस पंच कार्ड से दो नाम मिटाए

वीडियो में नेतन्याहू ने अपनी जेब से एक कार्ड निकालकर कहा कि आज मैंने इस पंच कार्ड से दो नाम मिटा दिए हैं… और अभी इसमें कई नाम बाकी हैं. माना जा रहा है कि ये नाम ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज कमांडर ग़ोलमरेज़ा सुलेमानी के थे. नेतन्याहू का कहना था कि हम उन उन्मादियों को खत्म कर रहे हैं जो दुनिया के लिए खतरा हैं… वे सफल नहीं होंगे.

माइक हकाबी के साथ नजर आए नेतन्याहू

इस वीडियो में नेतन्याहू अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी के साथ नजर आए. हकाबी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा है कि नेतन्याहू सुरक्षित हैं. इस पर नेतन्याहू ने जवाब दिया कि हाँ माइक, मैं जिंदा हूं. अली खामेनेई की मौत के बाद अली लारीजानी ईरान के युद्ध प्रबंधन में अहम भूमिका निभा रहे थे. नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल का लक्ष्य ईरानी शासन को कमजोर करना है ताकि वहां की जनता को बदलाव का मौका मिल सके.

मिडिल ईस्ट में तनाव को और बढ़ाया

नेतन्याहू के इस बयान ने मिडिल ईस्ट में तनाव को और बढ़ा दिया है. विशेषज्ञों के अनुसार  यह बयान खुली टारगेटेड किलिंग की नीति का संकेत है. ईरान की प्रतिक्रिया और तेज हो सकती है क्योंकि पंच कार्ड वाली भाषा केवल एक बयान नहीं, बल्कि इजराइल की रणनीति का संकेत मानी जा रही है जहां टारगेटेड हमलों के जरिए ईरान की नेतृत्व संरचना को कमजोर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. कनाडा में युवक की गोली मारकर हत्या, इकलौते बेटे की मौत से पंजाब में मचा कोहराम

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version