बेटे अवनेर और यार्डेनी की शादी पोस्टपोन, ईरान से छिड़ी जंग के बीच PM नेतन्याहू का बड़ा फैसला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Benjamin Netanyahu Son Wedding: ईरान के साथ युद्ध जैसे हालात में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा फैसला लिया है. नेतन्याहू अपने बेटे की शादी स्थगित कर दी है. दरअसल, एक इजरायली रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को नेतन्याहू के बेटे अवनेर नेतन्याहू की अमित यार्डेनी से शादी थी, जिसे बेंजामिन नेतन्याहू ने पोस्‍टपोन कर दिया है.

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अवनेर और यार्डेनी की शादी में कोई रोड़ा अटका हो, इससे पहले भी इजरायल में बने हालातों की वजह से शादी टाली जा चुकी है. वहीं, बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी से कुछ सरकार विरोधी लोग नाराज भी थे, जिसके लिए उन्‍होंने निंदा भी की है. उनका कहना है कि गाजा पट्टी में इजरायली बंधकों के रहते हुए भी नेतन्याहू परिवार समारोह आयोजित किया जा रहा है.

अवनेर की शादी विवाद का विषय

वहीं, ताजे मामले में एक ओर जहां बेंजामिन नेतन्याहू का परिवार बड़े जश्न की तैयारी कर रहा था तभी शुक्रवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ बड़ा हमला कर दिया किया. वहीं, इस हमले से बौखलाए ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल में मिसाइलें दागीं जिसके बाद इजरायल में इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए. ऐसे में अवनेर की शादी इजरायल में विवाद का विषय बन गई है.

विरोधी संगठनों ने दी थी चेतावनी

दरअसल, हाल ही के कुछ दिनों में कई सरकार विरोधी संगठनों ने चेतावनी भी दी थी कि वो तेल अवीव के उत्तर में किबुत्ज याकुम में अपस्केल रोनित के फार्म इवेंट हॉल में विवाह स्थल के पास प्रदर्शन करेंगे. इसी स्थान पर  अवनेर और यार्डेनी से शादी होनी थी. इस दौरान सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर इजरायली पुलिस ने आयोजन स्थल के 100 मीटर के दायरे में लोहे के अवरोधक और कांटेदार तार की बाड़ लगा दी थी.

वहीं, इस सप्ताह की शुरुआत में यह भी घोषणा की गई थी कि आयोजन स्थल के 1.5 किलोमीटर के दायरे में हवाई क्षेत्र को पुलिस हेलीकॉप्टरों को छोड़कर बंद कर दिया जाएगा. फिलहाल, शादी समारोह टल चुका है.

इसे भी पढें:-ईरान के साथ एकजुटता से खड़ा है पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने इजरायली हमले को बताया अंतराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This

Exit mobile version