विदेशी ताकत से हरी झंडी की जरुरत नहीं, हम वही करेंगे जो हमारे लिए अच्छा है, नेतन्याहू की ईरान को एक और चेतावनी

Must Read

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जंग लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को जा रखने के लिए अमेरिका की हरी झंडी का इंतजार नहीं करेगा. हम अपने सभी उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे और उनकी सभी परमाणु सुविधाओं पर हमला करेंगे।

विदेशी ताकत से हरी झंडी की नहीं मांग

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसमें शामिल होना चाहते हैं या नहीं, यह पूरी तरह से उनका फैसला है। वह वही करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छा है और हम वही करेंगे जो हमारे देश के लिए अच्छा है।”

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल किसी भी विदेशी ताकत से अनुमति या हरी झंडी नहीं मांग रहा है। उन्होंने कहा कि हम ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह करने जा रहे हैं क्योंकि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।

आत्मरक्षा के अधिकार को मान्यता देने की प्रशंसा

नेतन्याहू ने ट्रंप द्वारा इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार को मान्यता देने की प्रशंसा की और इसकी तुलना पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा ईरानी प्रॉक्सी के खिलाफ इजरायली अभियानों को प्रतिबंधित करने के प्रयासों से की। उन्होंने खुलासा किया की वह लगभग हर दिन ट्रंप से बात करते हैं और उनकी बातचीत अच्छी चल रही है।

इसे भी पढ़ेंः-ईरान के खिलाफ प्रतिदिन अरबों रुपए खर्च कर रहा इजरायल, बड़े पैमाने पर कर रहा सबसे महंगे हथियारों का इस्तेमाल

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This