भारतीय दवाओं का विदेशों में बजा डंका, पहली बार मॉरीशस में खुला भारतीय जनऔषधि केंद्र

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharatiya Janaushadhi Kendra in Mauritius: भारत की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका डंका विश्व के कई देशों में बज रहा है. दुनिया के कई देशों में इस समय यूपीआई अपना जलवा बिखेर रहा है. इसके बाद अब भारतीय जनऔषधि परियोजना का डंका बजने जा रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत के मरीजों को सस्ती जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने वाला भारतीय जन औषधि केंद्र का अब मॉरीशस तक विस्तार किया गया है.

इस योजना के तहत मॉरीशस में पहला भारतीय जन औषधि केंद्र खोला गया है, इस केंद्र पर जीवनरक्षक दवाएं सस्ते कीमत पर उपलब्ध कर कराया जाएगा. मॉरीशस में इस केंद्र को खोलने का वादा खुद पीएम मोदी ने किया था. इस वादे के बाद अब खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरीशस में पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया है.

जानकारी दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 16 से 17 जुलाई तक दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस में थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने सस्ती दवाओं वाला यह जन औषधि केंद्र समर्पित किया गया. इस दवा केंद्र के उद्घाटन के मौके पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी मौजूद रहे. इसको लेकर विदेश मंत्रालय द्वारा एक बयान जारी किया गया. विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ भारत के पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन “दोनों देशों के बीच विशेष रूप से स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग” का प्रमाण है. सभी को सस्ती जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केन्द्र स्थापित किए गए हैं.

गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री कुमार जगन्नाथ के साथ मॉरीशस में पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हो रही है. यह औषधि केंद्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे के तहत शुरू किया गया है. एस जयशंकर ने कहा कि भारत-मॉरीशस स्वास्थ्य साझेदारी परियोजना के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए किफायती, भारत में निर्मित दवाओं की आपूर्ति की जाएगी.

यह भी पढ़ें: UN में नीति आयोग का दावा; सार्वजनिक सेवा हो या डिजिटलीकरण, भारत हर क्षेत्र में समाधान की कुंजी

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version