भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार का बड़ा बयान, कहा- ‘बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को न्याय मिलने तक…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

USA: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा को लेकर पूरी दुनिया में आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं. भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा की आलोचना करते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को न्याय दिलाने तक वह रुकेंगे नहीं. एक वीडियो संदेश में उन्‍होंने कहा, ‘हमें अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए न्याय चाहिए. यह देखना दिल दुखाने वाला है. ये सब रुकना चाहिए और मैं इसके लिए तैयार हूं. थानेदार ने आगे कहा,’अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं. मैं विदेश विभाग और दुनिया भर के अधिकारियों के संपर्क में हूं. मैं इसके लिए तैयार हूं और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक कि इन सभी चीजों का समाधान नहीं हो जाता.

 बांग्लादेश में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई

पूर्व पीएम शेख हसीना के बांग्लादेश पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के बाद से अल्पसंख्यक हिंदूओं को निशाना बनाया जा रहा है. सोमवार को ही बांग्लादेश के मशहूर बैंड जोलार गान के सदस्य राहुल आनंद के घर में आगजनी की गई. राहुल आनंद और उनके परिजनों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई. बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद देशभर में भड़की हिंसा की घटनाओं में करीब 232 लोग मारे गए हैं. मध्य जुलाई में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक बांग्लादेश में 560 लोगों की मौत हो चुकी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This