बिल क्लिंटन ने की Kamala Harris की तारीफ, बोले- ‘डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ मैं, मैं करते हैं…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले शिकागो में हो रही डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को लेकर काफी चर्चा है. इस कन्वेंशन का तीसरा दिन काफी खास रहा. क्योंकि, इसकी शुरुआत वैदिक प्रार्थना के साथ हुई. जहां एक हिंदू पुजारी राकेश भट्ट ने मंच पर मंत्रोच्चार किया और उनका अर्थ भी समझाया. इसके साथ ही उन्‍होंने देश की तरक्की के लिए प्रार्थना भी की. इस दौरान उन्‍होंने कहा, अपने निजी मतभेदों को दूर रखकर राष्ट्र के लिए सभी के एकजुट होना होगा.

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी किया संबोधित

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के तीसरे दिन पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी संबोधन दिया. अपने संबोधन में उन्‍होंने कमला हैरिस की जमकर तारीफ की. क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने के मुश्किल फैसले के लिए जो बाइडन को भी सराहा. क्लिंटन ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ मैं, मैं करते हैं. अगली बार जब आप उन्हें सुनें तो इस पर ध्यान दें कि वह कितनी बार अपना जिक्र करते हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि अगली बार आप उनके झूठ सनने के बजाय इस पर ध्यान दीजिएगा कि वह कितनी बार अपना जिक्र करते हैं.

बदले और साजिशों की राजनीति करते हैं डोनाल्ड ट्रंप

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि 2024 में हम इस बात को लेकर साफ हैं कि कमला हैरिस लोगों के बारे में सोचती हैं और ट्रंप सिर्फ अपने बारे में. कमला हैरिस लोगों की समस्या सुलझाने के लिए काम करती हैं और वे लोग (ट्रंप) सिर्फ अपने सपनों को पूरा करने में लगे हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप बदले और साजिशों की राजनीति करते हैं. क्लिंटन ने कहा, ‘ट्रम्प सिर्फ विभाजन, दोषारोपण और अपमान कर रहे हैं. वह अराजकता पैदा करते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं. यह दिखावा है, लेकिन यह नेतृत्व नहीं है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This