‘मुश्किल वक्त में म्यांमार के साथ है भारत’, थाईलैंड में जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात कर बोले पीएम मोदी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BIMSTEC summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड में हैं. जहां वो छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. गुरुवार को पीएम मोदी के थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचे ही भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ शानदार स्वागत किया था. वहीं, शुक्रवार को भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बैंकॉक में म्यांमार के वरिष्ठ जनरल महामहिम मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की.

पीएम मोदी ने कहा…

मिन आंग ह्लाइंग से इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्‍होंने लिखा कि “बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. हाल ही में आए भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि पर एक बार फिर संवेदना व्यक्त की. भारत इस कठिन समय में म्यांमार के अपने भाइयों और बहनों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. हमने भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य क्षेत्रों पर भी चर्चा की.”

म्यांमार में आया था विनाशकारी भूकंप

बता दें कि म्यांमार में बीते सप्ताह विनाशकारी भूकंप आया था जिससे इमारतें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है.वहीं, इस विनाशकारी भूकंप की चपेट में आने से 3000 से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है और अभी इस आकड़े बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा, चार हजार से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. हालांकि इस मुश्किल समय में भारत ने म्यांमार को राहत सामग्री के साथ ही राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआएफ की टीम भी भेजी है.

इसे भी पढें:-PM Modi Srilanka Visit: आज से श्रीलंका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके के साथ इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This