PAK क्रिकेट बोर्ड को बडा झटका, IPL में अब KKR के लिए खेलेगा जिम्बाब्वे का यह तेज गेंदबाज!

Must Read

New Delhi: IPL शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बडा झटका लगा है. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में KKR के लिए खेलेंगे. मुजरबानी को पिछले महीने ही पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने ऑक्शन खरीदा था लेकिन सीजन के शुरू होने से पहले ही मुजरबानी ने लीग से हटने का फैसला कर लिया क्योंकि उन्हें IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बुरी तरह से नाराज

मुजरबानी के इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बुरी तरह से नाराज है. ऐसे में PCB मुजरबानी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है. PCB का मानना है कि मुजरबानी ने KKR के लिए साइन करके PSL के कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है. मुजरबानी को तीन बार की IPL टीम KKR ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने स्क्वाड में शामिल किया है.

जोसेफ की जगह आगामी सीजन के लिए साइन

BCCI के निर्देश पर जनवरी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने रिलीज किया था. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज को PSL की इस्लामाबाद यूनाइटेड ने वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ की जगह आगामी सीजन के लिए साइन किया था जो 26 फरवरी से 3 मई तक चलेगा और IPL के 19वें सीजन के साथ-साथ होगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन

29 साल के मुजरबानी ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने छह मैचों में 13 विकेट लिए और जिम्बाब्वे को ग्रुप बी में टॉप पर पहुंचाया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान जैसी टीमें भी थीं. उन्होंने टूर्नामेंट में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट लेकर शानदार जीत दिलाई थी. वहीं, मुस्तफिजुर जिन्हें KKR ने IPL 2026 की नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था वो अब PSL की लाहौर कलंदर्स टीम में शामिल हो गए हैं.

इंडियंस में चोटिल खिलाड़ी की जगह शामिल

मुजरबानी ने जिम्बाब्वे के लिए 18 टेस्ट, 57 वनडे और 89 T20 मैच खेले हैं और अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 243 विकेट लिए हैं. पिछले साल, दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश, जिन्हें पेशावर जाल्मी ने डायमंड पिक के तौर पर साइन किया था. बाद में मुंबई इंडियंस में चोटिल खिलाड़ी की जगह शामिल हो गए थे. पीसीबी ने जवाब में एक सीजन का PSL बैन लगा दिया था.

इसे भी पढ़ें. ‘मात्र 14 दिन की जंग में US से भीख मंगवा दिया’, ट्रंप के रूस से तेल खरीदने की अपील पर ईरान का पलटवार

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This