BNP ने मोहम्मद यूनुस के भाषण पर जताया असंतोष, जानिए क्या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने सोमवार, 26 अगस्‍त को अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (Mohammad Yunus) के राष्ट्र के नाम संबोधन पर असंतोष जताया. बीएनपी ने कहा, उनके भाषण में देश को लोकतंत्र की दिशा में ले जाने का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं था. मोहम्‍मद यूनुस ने शेख हसीना के इस्तीफे के बाद इस महीने 8 अगस्त को पदभार संभाला था. रविवार को यूनुस ने देश को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के बाद स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव कराएगी. उन्होंने कहा, प्रशासन, न्यायपालिका, चुनाव आयोग, कानून और व्यवस्था और सूचना प्रणाली में सुधार के बाद चुनाव होंगे.

 बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रतिक्रिया

बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने यूनुस के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इसमें देश को लोकतंत्र की ओर ले जाने का कोई रोडमैप नहीं था. उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरिम सरकार जल्द ही सभी सियासी दलों से बातचीत शुरू करेगी. फखरुल इस्‍लाम ने कहा कि (यूनुस के भाषण में) सुधार की बातें की गईं, लेकिन वे जल्दी लागू नहीं हो सकतीं. हालांकि, उन्होंने स्थिति में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई. उनके मुताबिक, चुनाव के समय का फैसला राजनीतिक मामला है और इसके लिए सरकार को राजनीतिक दलों से चर्चा करनी होगी.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This