‘मुझे जवान और हैंडसम मर्द नहीं, औरतें पसंद’, बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में क्या बोल गए डोनाल्‍ड ट्रंप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Board of Peace: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किस मंच पर क्या बोलेंगे, उनकी बातों की गंभीरता कितना होगी, वो बात कितनी हल्की होगी, इसे बता पाना मुमकिन नहीं है. दरअसल, गुरुवार को ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की शुरुआत की, लेकिन इस दौरान उन्‍होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. बता दें कि दुनिया में खुद को सबसे ज्‍यादा ताकतवर कहने वाले देश के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक में मंच से कहा कि ‘‘मुझे जवान और हैंडसम मर्द नहीं, औरतें पसंद हैं.’’

डोनाल्‍ड ट्रंप ने गाजा में नाजुक युद्धविराम के आगे के कदमों पर बात करने के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक की मेजबानी की. इस दौरान उन्होंने UN, नोबेल शांति पुरस्कार, जवान और हैंडसम पुरुषों समेत कई बातों पर लंबा और भटकता हुआ भाषण दिया. वॉशिंगटन डीसी में यूनाइडेट स्टेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ पीस में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने बैठक में शामिल होने के लिए पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना का धन्यवाद किया.

हमेशा अच्छा लगता है युवा और हैंडसम होना

ट्रंप ने कहा कि “राष्ट्रपति, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आप युवा और हैंडसम हैं. युवा और हैंडसम होना हमेशा अच्छा लगता है.” इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि “इसका मतलब यह नहीं कि हमें आपको पसंद करना ही पड़े. मुझे युवा और हैंडसम पुरुष पसंद नहीं हैं.” ट्रंप ने आगे कहा, “महिलाएं? वे मुझे पसंद हैं. पुरुष, नहीं… मुझे उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है,” और इसके बाद ट्रंप हल्का मुस्कुरा दिए.

ट्रंप ने शरीफ को खड़े होने को कह दिया

वहीं, इस बैठक में एक असहज पल उस वक्‍त आया, जब भारत पाकिस्‍तान के बीच मध्‍यस्‍थता वाली बात को कहते हुए ट्रंप ने बैठक में शामिल पाकिस्‍तानी पीएम श‍हबाज शरीफ को खड़े होने के लिए कह दिया. उन्‍होंने कहा कि भारत पाकिस्‍तान, य‍ह बड़ा मामला था. मुझे लगता है कि आपको (शरीफ) खड़ा होना चाहिए. आइए, जरा खड़े हो जाइए. पाकिस्तान और भारत. बहुत-बहुत धन्यवाद.” ट्रंप के बोलने का टोन आर्डर जैसा था. ऐसे में शहबाज भी नकली मुस्कान लेकर अपनी सीट से खड़े हो गए.

इसे भी पढें:-शहबाज शरीफ ने चापलूसी करने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ट्रंप को लगाया मक्खन

Latest News

UPI के अग्रदूत से पब्लिक मार्केट की दहलीज तक: 10 साल में 65 करोड़ यूजर्स वाला PhonePe का फिनटेक साम्राज्य

फोनपे ने एक दशक में 65 करोड़ से अधिक यूजर्स और 4.7 करोड़ व्यापारियों के साथ खुद को भारत के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान और फिनटेक प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया है.

More Articles Like This

Exit mobile version