Bomb blast in Pakistan: पाकिस्तान में बम विस्फोट, पुलिसकर्मियों पर हमला, 5 मौत जवानों की मौत; कई घायल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bomb blast in Pakistan: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है. इस बम धमाके में पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात 5 पुलिसर्मियों की मौत हो गई है. वहीं, 22 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. मौत का आकड़ा बढ़ भी सकता है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पाकिस्तान के बाजौर जिले में पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिस वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया. यह धमाका इतना भीषण था कि 5 पुलिसर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 22 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस घटना में और लोगों की मौत की आशंका है. मृतकों और घायलों को खार अस्पताल ले जाया गया है, जहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है. पीड़ितों के इलाज के लिए अस्पताल द्वारा रक्तदान मांगा गया था.

पीपीपी ने ​की पुलिसर्मियों की मौत की निंदा

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की सीनेटर शेरी रहमान ने बाजौर में पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों पर हमले की निंदा की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीपीपी विस्फोट में शहीद हुए पांच कर्मियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है.

कड़ी सजा देने की मांग

पीपीपी ने कहा कि “आतंकवादियों ने न केवल पुलिस पर बल्कि हमारे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी हमला किया है. पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए, यह सीधे तौर पर हमारे बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है.”

Latest News

Dhanteras 2026: धनतेरस पर बर्तन खरीदने जा रहे हैं? जानें स्टील, तांबा और पीतल खरीदने का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2026: धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन सोना-चांदी और आभूषणों के...

More Articles Like This