पलक झपकते ही सीधे जमीन पर जा गिरा प्लेन, ब्राजील में विमान हादसे का वीडियो आया सामने

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Brazil Plane crash Video: ब्राजील में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर यात्रियों से भरा एक विमान क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि यह एक क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप प्‍लेन था. यह प्लेन ब्राजील में साओ पाउलो में क्रैश हुआ है. एयरलाइंस कंपनी के अनुसार इस विमान में 58 यात्रियों के साथ 4 क्रू मेंबर सवार थे. इस विमान हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच इस विमान हादसे से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह विमान हादसा कितना भयानक था.

हवा में गोल-गोल घूमने लगा प्लेन

जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक प्लेन हवा में उड़ा रहा. फिर अचानक से वह नीचे की तरफ सीधा गिरने लगता है. देखने से ही लगता है कि पायलट ने विमान का नियंत्रण पूरी तरीके से खो दिया है. प्लेन हवा में उड़ने की बजाय गोल-गोल घूमकर रिहायशी इलाके में गिरता है. बताया जा रहा है कि इस विमान हादसे के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है. इस विमान में कुल 62 लोग सवार थे. हादसे के कारण 61 लोगों की मौत हो गई है.

दोपहर में विमान ने भरी थी उड़ान

ब्राजील में हुए इस हादसे को लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होने वाले प्लेन ने पाराना राज्य के कास्केवेल से दोपहर लगभग 1:30 बजे उड़ान भरी थी. यह प्लेन साओ पाउलो से लगभग 80 किमी (50 मील) उत्तर-पश्चिम में विन्हेडो शहर में क्रैश हो गया.

यह भी पढ़ें: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, यात्री प्लेन हुआ क्रैश; इतने लोग थे सवार

क्रैश होते ही उड़ा धूल का गुबार

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि ATR-72 विमान पायलट के नियंत्रण से बाहर है और घरों के पास पेड़ों के एक समूह के पीछे गिर गया. प्लेन के जमीन पर गिरते ही वहां पर धुएं का गूबार नजर आने लगा. प्लेन के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई.

दूर तक सुनाई दी आवाज

बता दें कि जिस स्थान पर यह विमान हादसा हुआ है, उस क्षेत्र के आस पास रहने वाले नियल डी लीमा ने बताया कि उन्होंने खिड़की से बाहर देखने से पहले एक तेज आवाज सुनी थी. वहीं, जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे हवा में ही विमान गोल-गोल घूम रहा था, लेकिन आगे नहीं बढ़ रहा था. थोड़ी ही देर में विमान जमीन पर गिर गया.

द प्रिंटलाइंस- 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This