BRICS: विदेशी मेहमानों को दिल्ली के चांदनी चौक समेत ऐतिहासिक बाजारों को भ्रमण कराने की तैयारी!

Must Read

New Delhi: दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी के ऐतिहासिक बाजार भी उत्साह से भर गए हैं. 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाली इस अहम बैठक में BRICS के करीब 30 सदस्य और पार्टनर देशों के नेता तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे. विदेशी मेहमानों के दिल्ली पहुंचने से पहले ही यहां के बाजारों में उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध

इसी बीच दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर BRICS प्रतिनिधियों को चांदनी चौक समेत राजधानी के ऐतिहासिक बाजारों का भ्रमण कराने का अनुरोध किया है. व्यापारियों को उम्मीद है कि अगर मेहमानों को बैठकों से समय मिलता है और वे चांदनी चौक जैसे ऐतिहासिक बाजारों का रुख करते हैं, तो उन्हें दिल्ली की संस्कृति का अनुभव तो मिलेगा ही, स्थानीय कारोबार को भी फायदा होगा.

बाजार भ्रमण का कार्यक्रम

CTI का कहना है कि किसी भी दिन विदेशी मेहमानों के लिए बाजार भ्रमण का कार्यक्रम बनाया जाता है तो संगठन उनकी मेहमाननवाजी के लिए जरूरी इंतजाम करने को तैयार है. विदेशी प्रतिनिधि 11 सितंबर से पहले दिल्ली पहुंचना शुरू हो सकते हैं और 13 सितंबर के बाद तक यहां रहेंगे. ऐसे में बैठकों के बीच उन्हें बाजार घूमने का मौका मिलने की उम्मीद व्यापारी लगा रहे हैं. चांदनी चौक और आसपास के बाजारों में विदेशी मेहमानों के लिए सिर्फ खरीदारी ही आकर्षण नहीं होगी.

बाजार रखते हैं अपनी अलग पहचान 

यहां की गलियों में मशहूर जलेबी और कचौड़ी की दुकानें, छोले-भटूरे, भल्ले-पापड़ी और पराठों का स्वाद, मिठाइयों की दुकानें और कपड़ों के बाजार अपनी अलग पहचान रखते हैं. लहंगा, साड़ी, सूट, जूलरी, सूटिंग-शर्टिंग, गोटा-जरी और ड्राइफ्रूट्स के थोक बाजार विदेशी मेहमानों को दिल्ली के पारंपरिक कारोबार और खान-पान से रूबरू करा सकते हैं. CTI का मानना है कि ऐसे दौरे से विदेशी प्रतिनिधियों को दिल्ली की संस्कृति, पहनावे, खान-पान और यहां की मेहमाननवाजी को करीब से देखने का अवसर मिलेगा और स्थानीय कारोबार को भी इसका लाभ मिल सकता है.

दक्ष टूरिस्ट गाइड उपलब्ध कराने की तैयारी

CTI के महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा के मुताबिक, संगठन चार दिनों के लिए अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं में दक्ष टूरिस्ट गाइड उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है. CTI से जुड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी विदेशी भाषाओं में बातचीत का अभ्यास कर रहे हैं, ताकि बाजार में आने वाले मेहमानों से संवाद करने में परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें. कानपुर में हादसाः गिरा मकान, मलबे में दबकर पिता और तीन बेटियों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This