Britain: व्हाट्सएप मैसेज करना मंत्री को पड़ा महंगा, पीएम स्टार्मर ने किया सस्पेंड

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Britain: ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री को अपने व्हाट्सएप मैसेज के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. शनिवार को प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एंड्रयू ग्‍वेने को निलंबित कर दिया है. साथ ही उन्‍हें सत्‍तारूढ़ लेबर पार्टी से भी बाहर कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंड्रयू ग्वेने की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट यहूदी विरोधी थी. साथ ही उनके कई मैसेज ऐसे थे जो भड़काऊ और यहूदी विरोधी थे. इसको लेकर विरोध देखने को मिला था. मंत्री पद को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी. जिसके बाद पीएम कीर र्स्‍टामर ने ये सख्त कदम उठाया है. वहीं सस्‍पेंड हुए मंत्री ने कहा कि उनके मैसेज को बुरी तरह से गलत समझा गया.

एंड्रयू ग्वेने ने मांगी माफी

पद से सस्‍पेंड होने के बाद मंत्री एंड्रयू का बयान भी सामने आया है. उन्‍होंने मांफी मांगी है. एंड्रयू ग्‍वेने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुझे अपनी गलत टिप्पणियों पर गहरा खेद है और मैंने जो भी गलत किया, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं. मैं पूरी तरह से जानता हूं कि प्रधानमंत्री और पार्टी ने क्या निर्णय लिया है. हालांकि, मुझे निलंबित किए जाने का बहुत दुख है, मैं उनका हर संभव तरीके से समर्थन करूंगा.

लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने कहा- 

एंड्रयू ग्वेने को मंत्री पद और पार्टी दोनों से ही निलंबित कर दिया गया है. इसे लेकर लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि लेबर पार्टी के नियमों और प्रक्रियाओं के मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप में की गई टिप्पणियों की जांच की जा रही है. साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ काम करने वाले किसी भी नेता को बख्सा नहीं जाएगा. ऐसा काम यदि आने वाले समय में कोई भी नेता करता है तो पार्टी एक्‍शन लेने में कोई संकोच नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें :- Cayman Islands: कैरेबियन सागर में आया जबरदस्त भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

 

 

Latest News

Sawan 2026: धतूरा, आक से लेकर बेला तक… सावन में कौन से फूल चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं महादेव?

Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा-अर्चना के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है....

More Articles Like This

Exit mobile version