कनाडा में बस- कार की टक्‍कर से लगी आग, तीन लोगों की मौत, 19 घायल, पीएम कार्नी ने जताया शोक

Ottawa: कनाडा के कैलगरी में बस और कार की टक्‍कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि 19 घायल हो गए. टक्‍कर के बाद बस साइड में खड़े अन्‍य दो वाहनों से टकरा गई. हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हादसे को लेकर दुख जताया. सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर कार्नी ने हादसे की जानकारी साझा करते हुए घटना पर दुख जताया.

एक पुलिस अधिकारी भी शामिल

उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”कैलगरी में हुए एक दुखद बस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है. इस दर्दनाक घटना से प्रभावित लोगों और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ पूरे कनाडा की संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं. इस मुश्किल समय में देश उनके दुख को महसूस कर रहा है और उनके साथ खड़ा है.

कर्मियों और बचाव दलों का भी धन्यवाद

उन्होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”उन आपातकालीन सेवा कर्मियों और बचाव दलों का भी धन्यवाद किया, जो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद तथा देखभाल में जुट गए. इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. बांग्लादेश की एक प्रमुख निजी समाचार एजेंसी ‘यूएनबी’ की र‍िपोर्ट के अनुसार, पुलिस सार्जेंट एंडी वुडवर्ड ने बताया कि एक सार्वजनिक परिवहन बस एक कार से टकरा गई, जिसके बाद कार ने अन्य वाहनों को टक्कर मार दी.

इसी वजह से आग तेजी से फैल गई

टक्कर में दो सार्वजनिक परिवहन बसें भी आग की चपेट में आ गईं. उन्होंने बताया कि पहली टक्कर के बाद बस नियंत्रण खो बैठी, चौराहे को पार करती हुई एक बस स्टॉप पर खड़ी दूसरी ट्रांजिट बस से भिड़ गई. इस टक्कर से आग लग गई और दूसरी बस सड़क पार जाकर तीन अन्य वाहनों से टकरा गई. दूसरी बस प्राकृतिक गैस (नेचुरल गैस) से चलती थी और माना जा रहा है कि इसी वजह से आग इतनी तेजी से फैल गई. हादसे में कुल 19 लोग घायल हुए. इनमें से 10 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों की संख्या 3 बताई गई है.

इसे भी पढ़ें. यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का तैयार हुआ फ्रांस, जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में बनी सहमति

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version